बिहार, यूपी का संगठन बनवा कर जाएंगे राहुल!

Categorized as राजनीति

राहुल गांधी का बिहार और उत्तर प्रदेश जाने का कार्यक्रम बन गया है। वे 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और 11 जुलाई को बिहार के पटना जाएंगे। दोनों जगह उनको छात्र सम्मेलन करना है। उससे पहले पार्टी के नेताओं ने यह मांग उठाई है कि संगठन को ठीक कर दिया जाए। ध्यान रहे राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय या प्रभारी अविनाश पांडे में से किसी एक को या दोनों को बदलना है। अगले साल चुनाव हैं और उससे पहले संगठन को नया रूप देना है। पिछले दिनों अजय राय को दिल्ली बुलाया गया था लेकिन जिस दिन उनकी मुलाकात मल्लिकार्जुन खड़गे से होनी थी उसी दिन शाम में वे अचानक कर्नाटक चले गए। यूपी कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि संगठन के बारे  में स्पष्टता हो जाए तो सिर्फ 10 जुलाई के ही नहीं, बल्कि आगे के कार्यक्रमों की भी बेहतर तैयारी हो पाएगी।

इसी तरह बिहार संगठन को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। ध्यान रहे बिहार में पिछले आठ साल में चार अध्यक्ष बदले हैं लेकिन पार्टी का प्रदेश कार्यकारिणी नहीं बन पाई। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कमेटी बनाई थी। लेकिन जब वे जनता दल यू में चले गए तो उनके बाद मदन मोहन झा, अखिलेश प्रसाद सिंह और राजेश राम तीन अध्यक्ष बने लेकिन कोई भी अध्यक्ष प्रदेश कमेटी का गठन नहीं कर सका। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रवक्ता नियुक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर इंटरव्यू हुए। दिल्ली से नेता गए और पत्रकारों को भी इसमें शामिल किया गया लेकिन चार महीने बाद तक प्रवक्ता भी नियुक्त नहीं हुए हैं। इसलिए अगर राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में प्रभावी कार्यक्रम करना चाहते हैं तो संगठन बना दें। साथ ही सहयोगी पार्टियों के नेताओं तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और दीपांकर भट्टाचार्य से बात करके साझा सम्मेलन के लिए उनको तैयार करें। ध्यान रहे राहुल ठीक एक साल पहले एसआईआर के खिलाफ बिहार की सड़कों पर उतरे थे। लेकिन उसके बाद उन्होंने बिहार छोड़ दिया था। उनको निरंतरता का भी ध्यान रखना चाहिए।


Previous News Next News

More News

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

logo