‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने नीतीश का लेख छापा है

Categorized as राजनीति

नेताओं का लेख लिखना कोई नई बात नहीं है। इन दिनों यह चलन थोड़ा ज्यादा बढ़ गया है। एकाध अपवाद को छोड़ दें तो नेताओं के लेख अपनी नीतियों के प्रचार के लिए होते हैं या अपने बड़े नेता को खुश करने के लिए लिखे जाते हैं। नरेंद्र मोदी के बतौर प्रधानमंत्री 12 साल पूरे करने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी अखबारों में लेख लिखा है। लेकिन अंग्रेजी के अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार का लेख छपा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के शासन और उनकी राजनीति की भूरि भूरि प्रशंसा की है। सोचें, नीतीश कुमार की मानसिक अवस्था ऐसी नहीं है कि वे साधारण सूचना को प्रोसेस कर सकें।

दो दिन पहले ही उनके बेटे निशांत कुमार ने अपने जीवन में पहली बार किसी संवैधानिक पद के लिए नामांकन भरा लेकिन नीतीश कुमार उसमें भी नहीं गए। उनके करीबी लोग बताते हैं कि दो दिन के बाद भी कोई मिलने जा रहा है तो नीतीश कुमार को उसकी शक्ल और उसका नाम याद नहीं रह रहा है। यह बात ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के पटना के ब्यूरो चीफ से लेकर नई दिल्ली में प्रधान संपादक तक को मालूम है। फिर भी नीतीश कुमार का लेख छपा। पहले तो ऐसा लगा कि कोई पुराना लेख होगा, जिसे नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने के मौके पर प्रकाशित किया गया है। लेकिन पढ़ने पर पता चला कि यह ताजा लेख है, जिसमें नीतीश ने मोदी सरकार की प्रशंसा की है। नीतीश के जिस भी करीबी नेता ने उसने तो पता नहीं क्या सोचा लेकिन ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की क्या साख रही, जिसने यह जानते हुए लेख छापा कि इसे नीतीश कुमार ने नहीं लिखा है!


Previous News Next News

More News

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

logo