बिहार के मंत्री का अनोखा रिकॉर्ड

Categorized as राजनीति

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वे दो बार मंत्री बने और दोनों बार किसी सदन के सदस्य नहीं बन सके। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नवंबर 2025 में एनडीए की सरकार के गठन के समय राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सबको चौंकाते हुए अपने बेटे को मंत्री बनवा दिया था। उनकी पार्टी के चार विधायक जीते थे, जिनमें एक उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा भी थीं। माना जा रहा था कि वे उनको मंत्री बनवाएंगे लेकिन उन्होंने अपने बेटे को मंत्री बनवाया, जो उस समय किसी सदन के सदस्य नहीं थे। तब कहा गया था कि मंगल पांडेय विधानसभा का चुनाव जीत गए हैं तो वे विधान परिषद की सीट खाली करेंगे और उस सीट पर दीपक प्रकाश को भेजा जाएगा। हालांकि भाजपा ने अपने कोटे की यह सीट राष्ट्रीय लोक मोर्चा के लिए नहीं छोड़ी।

दीपक प्रकाश बिना किसी सदन के सदस्य बने मंत्री बने रहे इस बीच राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ। नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया और उनकी जगह सम्राट चौधरी मंत्री बने। नीतीश ने 14 अप्रैल को इस्तीफा दिया। उसी दिन उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों का इस्तीफा हो गया। इस तरह दीपक प्रकाश बिना किसी सदन के सदस्य रहे 20 नवंबर से 14 अप्रैल तक यानी करीब पांच महीने तक मंत्री रहे। इस बीच भाजपा ने उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेज दिया। तब कहा गया कि अब दीपक प्रकाश मंत्री नहीं बनेंगे। लेकिन सात मई को जब सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का गठन हुआ तो फिर दीपक प्रकाश को मंत्री बना दिया गया। इस बार कहा गया कि विधानसभा सदस्यों द्वारा नौ विधान पार्षद चुने जाने हैं उनमें से एक सीट दीपक प्रकाश को मिलेगी। लेकिन उन नौ उम्मीदवारों में दीपक प्रकाश को जगह नहीं मिली। हालांकि अब भी वे सात नवंबर तक मंत्री रह सकते हैं। लेकिन उस समय तक कोई वैकेंसी नहीं आने वाली है इसलिए उनको इस्तीफा देना होगा। उनके अनोखे रिकॉर्ड का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंचा है।


Previous News Next News

More News

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

logo