भाजपा का काम आसान कर रहा है आयोग

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का संगठन कमजोर है और बहुत मजबूत नेता भी नहीं है। इसके बावजूद पिछले दो विधानसभा और दो लोकसभा चुनावों से उसको 40 फीसदी के आसपास वोट मिल रहा है। इसका कारण यह है कि राज्य में 30 फीसदी के करीब मुस्लिम आबादी है और उसके वोट की प्रतिक्रिया में हिंदू वोट का बड़ा हिस्सा भाजपा के साथ जाता है। अभी 10 में से छह हिंदू भाजपा को वोट देता है। अगर 10 में से सात हिंदू भाजपा को वोट करे तो वह जीत जाएगी। इसके लिए दो तीन बातें जरूरी हैं। एक तो बांग्ला भाषा और संस्कृति के बरक्स हिंदुत्व की भावना को मजबूत करना होगा। वह काम करने में भाजपा लगी है।

इसके अलावा एक अहम काम धारणा बनाने का है। अगर यह धारणा बन जाती है कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की मनमानी नहीं चलेगी, उसके कार्यकर्ताओं पर भी लगाम लग सकती है और ममता बनर्जी चुनाव हार भी सकती हैं तो इससे बड़ा अंसर आ जाएगा। ऐसा लग रहा है कि चुनाव आयोग यह काम कर रहा है। भाजपा यह काम नहीं कर पा रही है। भाजपा यह यकीन नहीं दिला पा रही है कि वह तृणमूल कांग्रेस को हरा सकती है। वह ये भरोसा भी नहीं दिला पा रही है कि चुनाव से पहले या बाद में बंगाल में होने वाली हिंसा से वह हिंदुओं की रक्षा कर पाएगी। यह काम चुनाव आयोग कर रहा है। आयोग ने सीधे तृणमूल कांग्रेस को चुनाव संबंधी सारी गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार ठहरा कर उसको चैलेंज दिया है। कह सकते हैं कि चुनाव आयोग ने तृणमूल का नाम लेकर सोशल मीडिया में जो पोस्ट डाली है वह आम मतदाताओं को आश्वस्त करने वाला है और अगर मतदाता बिना भय के वोट डालने निकलते हैं तो इससे लोकतंत्र मजबूत होगा। आयोग के इस कदम से भाजपा का काम आसान हो जाए तो क्या किया जा सकता है!


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo