अजित पवार को चेतावनी दी गई है!

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उनकी भ्रष्टाचार निरोधक पुलिस यानी एसीबी दोनों कह रहे हैं कि अजित पवार के लिए चुनाव प्रबंधन का काम देख रही कंपनी डिजाइनबॉक्स्ड के कार्यालय में एसीबी का जाना कोई बड़ी बात नहीं है। एसीबी की ओर से कहा गया है कि उसे कुछ लोगों के बीच विवाद होने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद एसीबी के अधिकारी नरेश अरोड़ा की कंपनी डिजाइनबॉक्स्ड के कार्यालय गए लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। इसलिए शिकायत को खारिज कर दिया गया है। अब सवाल है कि विवाद या झगड़ा होने की शिकायत मिलेगी तो जांच के लिए पुलिस जाएगी, एसीबी क्यों गई थी?

क्या भारतीय जनता पार्टी और महाराष्ट्र सरकार ने अजित पवार को कोई चेतावनी दी है? कोई इशारा दिया है? ध्यान रहे मंगलवार को एसीबी की टीम पुणे में नरेश अरोड़ा के कार्यालय में गई थी और मंगलवार को ही अजित पवार खेमे के बड़े नेता प्रफुल्ल पटेल ने बयान दिया कि चुनाव में गठबंधन करना अलग बात है लेकिन दोनों एनसीपी का विलय नहीं होने जा रहा है। ध्यान रहे अजित पवार लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिससे लग रहा है कि वे चाचा शरद पवार की पार्टी के साथ विलय करने जा रहे हैं। उनकी पार्टी पुणे, पिंपरी चिंचवाड़ और परभणी में शरद पवार की पार्टी के साथ मिल कर लड़ रही है। उसने उद्धव ठाकरे की पार्टी से भी तालमेल किया है। ऐसा भाजपा को रोकने और अपना गढ़ बचाने के लिए किया गया। ध्यान रहे कुछ दिन पहले ममता बनर्जी का चुनाव प्रंबधन संभाल रही कंपनी आईपैक के दफ्तर में ईडी ने छापा मारा था। अब डिजाइनबॉक्स्ड के ऑफिस में एसीबी पहुंची है।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo