केसी त्यागी क्यों निशाने पर?

Categorized as राजनीति

जनता दल यू के नेताओं ने अचानक केसी त्यागी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता से लेकर अन्य नेता व प्रवक्ता उनके खिलाफ बयान दे रहे हैं। कह रहे हैं कि केसी त्यागी ने पार्टी लाइन से अलग हट कर बयान दिया। वे इस बात से नाराज हैं कि केसी त्यागी ने कैसे नीतीश कुमार को भारत रत्न देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी  लिखी है। उनको लग रहा है कि यह भाजपा की राजनीति का हिस्सा है कि नीतीश को भारत रत्न देकर उनको रिटायर कराया जाए और भाजपा अपना मूख्यमंत्री बनाए। लेकिन इसका कोई आधार नहीं है। पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी 1955 में भारत रत्न मिला था और वे उसके बाद नौ साल तक प्रधानमंत्री बने रहे थे। सो, नीतीश भारत रत्न प्राप्त करके भी मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं।

केसी त्यागी के खिलाफ इस बात को लेकर भी नाराजगी जताई जा रही है कि उन्होंने बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान की तरफदारी की और उनको आईपीएल टीम से निकाले जाने का विरोध किया। लेकिन यह भी तो नीतीश कुमार की राजनीति के अनुकूल ही लाइन थी। भाजपा नेताओं की जिस राजनीति के कारण मुस्तफिजुर को हटना पड़ा, नीतीश तो हमेशा उस राजनीति का विरोध करते रहे हैं। सो, केसी त्यागी पर हमला करने का असल कारण यह नहीं है। असल कारण यह है कि जनता दल यू के कई नेता उनको खतरा मान रहे हैं। उनको लग रहा है कि उनको राज्यसभा भेजा जा सकता है। बिहार के तमाम जदयू नेताओं को एक असुरक्षा बोध भी घेरे रहता है। उनको लगता है कि केसी त्यागी को राष्ट्रीय मीडिया में ज्यादा महत्व मिलता है। सो, एक ऐसा गुट जो पार्टी और सरकार दोनों पर पूरी तरह से कब्जा रखना चाहता है उसने इस बहाने विरोध किया।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo