राज्यसभा के लिए शह मात का खेल

Categorized as राजनीति

खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से  मिले तो बिहार में राज्यसभा सीटों को लेकर चर्चा हुई। पता नहीं यह बात कितनी सही है क्योंकि शिष्टाचार मुलाकातों में आमतौर पर इस तरह की बातें नहीं होती हैं और दूसरी बात यह है कि सीधे मोदी, शाह और नीतीश राज्यसभा की बात नहीं करते हैं। पहले प्रभारी और प्रदेश के नेताओं के स्तर पर यह बात होती है। फिर भी यह खबर मीडिया में आई है कि राज्यसभा को लेकर चर्चा हुई तो निश्चित रूप से भाजपा या जनता दल के किसी नेता की ओर से यह बात मीडिया को बताई गई है। राज्यसभा का मामला इसलिए दिलचस्प हो गया है क्योंकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बहुत जोर से राज्यसभा की एक सीट पर दावा ठोका है। उन्होंने कहा है कि वे गठबंधन छोड़ सकते हैं। मांझी ने अपने बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन का इस्तीफा कराने की भी बात कही। उनका कहना है कि उनके साथ बहुत धोखा हुआ है।

यही से पूरे घटनाक्रम को लेकर संदेह पैदा होता है। मांझी को जानने वाले जानते हैं कि वे न तो केंद्रीय मंत्री पद छोड़ने जा रहे हैं और न उनका बेटा बिहार में मंत्री पद छोड़ने वाला है। फिर इस तरह के बयान का क्या मतलब है? असल में यह एक योजना का हिस्सा लग रहा है। जानकार सूत्रों का कहना है कि भाजपा के कहने पर मांझी इस किस्म के बयान दे रहे हैं। ध्यान रहे इसी किस्म के बयान उन्होंने विधानसभा चुनाव के समय टिकट बंटवारे को लेकर भी दिया था। उन्होंने कम से कम 15 सीटों की मांग रखी थी। उसे अपने सम्मान और अपनी पार्टी के लिए राज्य स्तरीय दल का दर्जा हासिल करने से जोड़ा था। लेकिन उनको सिर्फ छह सीटें मिलीं, जो पिछली बार लड़ी सीटों से एक कम थी। फिर भी वे गठबंधन में बने रहे। अपने को प्रधानमंत्री मोदी का चेला बताते रहे, जबकि उनकी उम्र मोदी से ज्यादा है और राजनीतिक अनुभव भी ज्यादा है। उस समय भी वे भाजपा और जनता दल यू के कहने पर बयान दे रहे थे ताकि चिराग पासवान की पार्टी को कम सीटों पर रोका जा सके। बाद में छह सीट पर इसलिए कोई आपत्ति नहीं की ताकि उपेंद्र कुशवाहा भी कोई आपत्ति न कर सकें।

अब जो बयान है उसका मकसद उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान की राज्यसभा रोकना है। गौरतलब है कि पिछले साल लोकसभा का चुनाव हारने के बाद उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजा गया था। उनका कार्यकाल दो साल का था, जो अप्रैल में खत्म हो रहा है। उन्होंने बिना विधायक हुए अपने बेटे को मंत्री बना दिया है। खबर है कि उनके बेटे को मंगल पांडेय की खाली हुई विधान परिषद सीट से एमएलसी बनाया जा रहा है। इसलिए उनकी राज्यसभा पर पहले से ग्रहण लगा हुआ है। लेकिन मांझी ने दावा करके मुश्किल और बढ़ा दी है। चिराग पासवान की पार्टी को भी एक राज्यसभा सीट मिलने की चर्चा थी लेकिन कहा जा रहा है कि कुशवाहा और मांझी की खींचतान की वजह से उनका भी मामला अटकेगा। अगले साल खाली हो रही पांच में से तीन सीटें भाजपा और दो जनता दल यू को मिलेंगी। भाजपा से नितिन नबीन और पवन सिंह का नाम तय बताया जा रहा है।


Previous News Next News

More News

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

सिविल सेवा दिवस पर पीएम मोदी बोले, राष्ट्रसेवा ही है विकसित भारत की नींव

April 21, 2026

सिविल सेवा दिवस के मौके पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सिविल सेवकों को शुभकामनाएं दीं और उनके काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ एक औपचारिक अवसर नहीं है, बल्कि यह सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मौका है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

संकुचित मानसिकता के चलते विपक्ष महिला आरक्षण बिल में रोड़े अटका रहा : सीएम योगी

April 21, 2026

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक विपक्ष द्वारा खारिज किए जाने के विरोध में भाजपा की और से लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता और सीएम योगी आदित्यनाथ अपने आवास से निकलकर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ विधानसभा तक पैदल पहुंचे। करीब 1.75 किलोमीटर…

आदि शंकराचार्य की शिक्षाएं आज भी दुनिया को दे रही हैं मार्गदर्शन : पीएम मोदी

April 21, 2026

आदि शंकराचार्य जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य भारत के महान आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे, जिनका ज्ञान और उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, करुणा और सामूहिक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र…

logo