प्रियंका चतुर्वेदी की क्या वापसी होगी?

Categorized as राजनीति

यह लाख टके का सवाल है कि उद्धव ठाकरे की शिव सेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी का क्या होगा? उनका कार्यकाल अगले साल तीन अप्रैल को खत्म हो रहा है। यानी बजट उनका आखिरी सत्र होगा। क्या वे फिर किसी जुगाड़ से राज्यसभा पहुंच पाएंगी? ध्यान रहे वे पहले कांग्रेस पार्टी में थीं और कांग्रेस में प्रवक्ता के नाते उन्होंने अच्छी लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन 2018 में अचानक उन्होंने पाला बदल लिया और शिव सेना में चली गईं। उस समय शिव सेना एकजुट थी। उसने प्रियंका चतुर्वेदी को राज्यसभा भेज दिया। जब शिव सेना टूटी तब वे उद्धव ठाकरे के साथ ही रहीं।

अब उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है और उद्धव ठाकरे शिव सेना अपने दम पर एक भी सीट जीतने में सक्षम नहीं है। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी सिर्फ 20 विधानसभा सीट जीत पाई है। समूचे महाविकास अघाड़ी को 48 सीटें हैं। महाराष्ट्र में राज्यसभा की सात सीटें खाली हो रही हैं। एक सीट जीतने के लिए 37 वोट की जरुरत है। अगर महाविकास अघाड़ी एकजुट रहा तो उसे एक सीट मिल सकती है। चूंकि सबसे ज्यादा सीट शिव सेना की है तो वह इस एक सीट पर दावा कर सकती है। लेकिन मुश्किल यह है कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार भी रिटायर हो रहे हैं। वे महाराष्ट्र के सबसे बड़े नेता हैं और महाविकास अघाड़ी को भी जोड़े रखने वाली ताकत हैं। अगर उन्होंने उच्च सदन में बने रहने की इच्छा जताई तो प्रियंका चतुर्वेदी के लिए मुश्किल हो जाएगी। शरद पवार के लिए कांग्रेस किसी दूसरे राज्य में सीट का इंतजाम करे यह भी मुश्किल है। हां, अगर दोनों एनसीपी एक हो जाएं, शरद और अजित पवार साथ आ जाएं तो फिर उनको कोई दिक्कत नहीं होगी।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo