किरण चौधरी का क्या होगा?

Categorized as राजनीति

हरियाणा में अगले साल अप्रैल में राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं, जिनमें से एक सीट किरण चौधरी की है। हरियाणा के दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे चौधरी बंशीलाल की बहू किरण चौधरी पिछले साल चुनाव से कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुई थीं। भाजपा में शामिल होते ही अगस्त 2024 में उनको राज्यसभा के भेज दिया गया था। उनको दीपेंद्र हुड्डा के लोकसभा सांसद बन जाने से खाली हुई सीट पर भेजा गया था, जिसका कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। दूसरी सीट रामचंद्र जांगड़ा की है।

हरियाणा में एक सीट जीतने के लिए 31 वोट की जरुरत है। सो, भाजपा और कांग्रेस में एक एक सीट बंटेगी। भाजपा ने जाट राजनीति के तहत किरण चौधरी को राज्यसभा भेजा और उनकी बेटी श्रुति चौधरी को विधानसभा की टिकट दी। वे विधायक बनीं तो उनको मंत्री भी बनाया गया। तभी क्या भाजपा किरण चौधरी को फिर छह साल का कार्यकाल देकर राज्यसभा भेजेगी? उसके अपने कई नेता दावेदार हैं। प्रदेश अध्यक्ष मोहन बडौली से लेकर कैप्टेन अभिमन्यु तक की दावेदारी है। दूसरी ओर कांग्रेस की एक सीट आलाकमान तय करेगा या भूपेंद्र सिंह हुड्डा तय करेंगे यह देखना भी दिलचस्प होगा।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo