एमवीए क्या एकजुट होकर लड़ेगा चुनाव?

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र में वोट गड़बड़ी के सवाल पर महा विकास अघाड़ी यानी एमवीए के घटक दल एकजुट हुए हैं। काफी समय के बाद सभी घटक दलों ने मुंबई एक प्रदर्शन किया और रैली का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस के नेता बाला साहेब थोराट  भी शामिल हुए और शरद पवार भी शामिल हुए। ध्यान रहे कांग्रेस को इस बात पर आपत्ति थी कि उद्धव ठाकरे क्यों राज ठाकरे को गठबंधन में शामिल कर रहे हैं। हालांकि राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी मनसे अभी आधिकारिक रूप से एमवीए का हिस्सा नहीं है लेकिन उद्धव ने उसके साथ ही स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ने का इरादा साफ कर दिया है। दोनों के बीच स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर काफी बात हो चुकी है।

तभी यह सवाल है कि क्या महा विकास अघाड़ी मिल कर स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ेगा या मुंबई में शनिवार को जो एकजुटता दिखी वह सिर्फ वोट गड़बड़ी तक सीमित है? ध्यान रहे वोट गड़बड़ी का मुद्दा राहुल गांधी के दिल के बहुत करीब है। इसलिए उस पर तो कांग्रेस किसी के साथ भी आंदोलन करने को तैयार है। बताया जा रहा है कि अभी कांग्रेस इस संभावना पर विचार कर रही है कि वह उद्धव और राज ठाकरे के साथ नहीं लड़े। सीधे गठबंधन के एक होकर लड़ने की बजाय टैक्टिकल अलायंस करके चुनाव लड़े। यानी कुछ सीटों के एडजस्टमेंट के साथ चुनाव लड़ा जाए। हालांकि ज्यादातर नेता मानते हैं कि बीएमसी के चुनाव में शिव सेना की ओर मुस्लिम वोट ट्रांसफर कराने के लिए जरूरी है कि कांग्रेस और एनसीपी साथ रहें। दूसरी ओर उद्धव और राज ठाकरे का मानना है कि मुस्लिम वोट अगर खिलाफ पड़े तो मराठी मानुष और हिंदुत्व का वोट उनके साथ जुड़ेगा। आने वाले दिनों में इस पर रणनीति बनेगी।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo