अभिनेता विजय की पार्टी को तालमेल नहीं करना है

Categorized as राजनीति

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय को तालमेल करके चुनाव नहीं लड़ना है। उनकी पार्टी यह बात खुल कर नहीं कह रही है लेकिन उनकी शर्तें ऐसी हैं कि कोई भी उसे स्वीकार करके तालमेल नहीं करेगा। विजय चाहते हैं कि तालमेल तभी हो जब उनको मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया जाए। यह बात किसी स्थिति में अन्ना डीएमके नेता ई पलानीस्वामी को मंजूर नहीं है। तभी भाजपा का कोई प्रयास कामयाब नहीं हो रहा है। भाजपा चाहती है कि अन्ना डीएमके और भाजपा के गठबंधन में विजय की पार्टी टीवीके को शामिल कराया जाए। इसके लिए टीवीके को कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं।

विजय की रैली में हुई भगदड़ के लिए एमके स्टालिन की सरकार को जिम्मेदार ठहराने का दांव भी भाजपा इसी योजना के तहत चल रही है। जानकार सूत्रों का कहना है कि विजय को लेकर पहले माना जा रहा था कि वे डीएमके और कांग्रेस अलायंस का वोट काटेंगे और इसका लाभ अन्नाडीएमके और भाजपा अलायंस को होगा। इसके लिए ही विजय को लाया गया था। प्रशांत किशोर उनके चुनाव प्रबंधक बने तब भी इस बात की चर्चा हुई। लेकिन बाद में स्थितियां बदल गईं। पलानीस्वामी के नाम पर पनीरसेल्वम और दिनाकरण ने गठबंधन छोड़ दिया। वे अलग लड़ कर एनडीए को नुकसान पहुंचाएंगे। तभी विजय से तालमेल की चर्चा शुरू हुई है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo