नेपाल में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,252 हुई, 4216 लापता

Categorized as समाचार

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,252 तक पहुंच गयी है, जबकि कम से कम 4,216 लोग अब भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने गुरुवार दोपहर तक संकलित आंकड़ों में यह जानकारी दी।

नेपाल में सबसे अधिक लोगों की मौत चितवन में हुई हैं, जहां 355 शव बरामद किए गए हैं। इसके बाद नवलपरासी पूर्व में 218, नवलपरासी पश्चिम में 208 और नुवाकोट में 177 शव बरामद हुए हैं। जहां से आपदा शुरू हुई थी, उस रसुवा में 127 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

इसके अलावा गोरखा, धादिंग और तनहुन में भी शव बरामद किए गए हैं। अब तक बरामद 1,252 शवों में से केवल 95 की पहचान हो सकी है और उन्हें परिजनों को सौंपा गया है।

एनडीआरआरएमए के मुताबिक लापता लोगों में विदेशी नागरिक, जलविद्युत परियोजनाओं के कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। अकेले जलविद्युत परियोजनाओं के करीब 900 कर्मचारी लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों से मिल रही सूचनाओं का सत्यापन करने और मौके से और जानकारी प्राप्त होने के साथ लापता लोगों की संख्या में बदलाव होने की संभावना है।

Also Read : उत्तराखंड को लेकर भाजपा की गड़बड़ रणनीति

अधिकारियों के अनुसार खोज, बचाव और राहत कार्यों के लिए 21,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। अब तक 11,913 लोगों को बचाया जा चुका है। नेपाली सेना ने 715 हेलीकॉप्टर उड़ानों के जरिए 4,364 लोगों को सुरक्षित निकाला है, जिनमें 273 विदेशी नागरिक शामिल हैं। निजी हेलीकॉप्टर संचालकों ने भी 129 आपात उड़ानें भरी हैं।

नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस बल की ओर से तैनात अस्पतालों और चिकित्सा दलों ने 5,000 से अधिक घायल लोगों का उपचार किया है। नुवाकोट, धादिंग, रसुवा और काठमांडू के अस्थायी केंद्रों में करीब 3,950 विस्थापित लोग शरण लिए हुए हैं।

अधिकािरियों के अनुसार क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों के कारण संपर्क से कटे समुदायों तक सड़क और हेलीकॉप्टर के जरिए राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। आपदा प्रभावित क्षेत्र में दूरसंचार सेवाएं भी बहाल की जा रही हैं।

नेपाल टेलीकॉम ने बताया कि उसके क्षतिग्रस्त सभी 110 टावर फिर से चालू हो गए हैं, जबकि एनसेल ने क्षतिग्रस्त 78 में से 75 साइटों को बहाल कर दिया है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

बैंक हड़ताल से कामकाज प्रभावित

September 12, 2026

नई दिल्ली। देश भर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग का कामकाज प्रभावित हुआ। पांच दिन के कामकाजी हफ्ते सहित कई और मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल की थी। इस हड़ताल के कारण भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक सहित देश भर के सरकारी और कुछ…

logo