प्रियंका के फेल होते प्रयोग

Categorized as समाचार

पंजाब में प्रियकां गांधी वाड्रा का एक और प्रयोग फेल हो गया। कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल को वहां से हटा कर असम भेज दिया है। हालांकि यह भी बड़ा सवाल है कि असम के बरसों तक प्रभारी रहे जितेंद्र सिंह का क्या होगा? जितेंद्र सिंह को राहुल गांधी का बहुत करीबी माना जाता है। बहरहाल, भूपेश बघेल को प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रयोग माना जाता है। उनको तमाम विवादों और टीएस सिंहदेव के साथ टकराव के दौरान बघेल को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए रखने में प्रियंका की भूमिका मानी जाती है। बघेल को राहुल गांधी भी पसंद करते थे लेकिन वे हमेशा प्रियंका गांधी के करीब माने गए। चुनावी राज्य पंजाब में उनको प्रभारी बनाने में भी प्रियंका की भूमिका थी। लेकिन बघेल ने पंजाब में जाकर कांग्रेस के अंदरुनी कलह को दूर करने और चुनाव के लिए सबको एकजुट करने की बजाय बघेल ने टकराव बढ़ा दिया।

इससे पहले पंजाब में प्रियंका गांधी का प्रयोग नवजोत सिंह सिद्धू थे। कहा जाता है कि प्रियंका ने उनको भाजपा से कांग्रेस में लाने में बड़ी भूमिका निभाई। उनको प्रदेश अध्यक्ष बनवाया। हालांकि 2022 में पार्टी उनके चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ी। उस समय मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम का चेहरा बना कर चुनाव लड़ा गया था। लेकिन यह सब जानते हैं कि सिद्धू के समय कैसे पार्टी के अंदर टकराव शुरू हुआ। उसके बाद सिद्धू धीरे धीरे किनारे होते गए और अब कहा जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी व पूर्व विधायक नवजोत कौर अलग होने वाले हैं। वे अलग पार्टी बनाएंगे, भाजपा के साथ जाएंगे या कुछ और करेंगे यह पता नहीं है। लेकिन सिद्धू के बाद बघेल का दूसरा प्रयोग था, प्रियंका का जो पंजाब में फेल हुआ।


Previous News Next News

More News

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

बैंक हड़ताल से कामकाज प्रभावित

September 12, 2026

नई दिल्ली। देश भर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग का कामकाज प्रभावित हुआ। पांच दिन के कामकाजी हफ्ते सहित कई और मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल की थी। इस हड़ताल के कारण भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक सहित देश भर के सरकारी और कुछ…

logo