भाजपा शासित राज्यों में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी चिंताजनक, अपना वादा रखे सरकार : सीजेपी

Categorized as समाचार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में विद्यार्थियों एवं अन्य प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि यदि सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ‘जवाबी कार्रवाई’ न करने के अपने आश्वासन को तोड़ती है तो यह लाखों युवा भारतीयों के साथ विश्वासघात होगा।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने एक बयान में कहा कि सीजेपी ने अपना राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन भारत सरकार के इस आश्वासन के बाद वापस लिया है कि किसी भी भाजपा या राजग शासित प्रदेश में किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। असम, पश्चिम बंगाल एवं बिहार से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने, गिरफ्तार करने और उनको निशाना बनाने की खबरें गंभीर चिंता का विषय है।

बयान में कहा गया हम हर प्रदर्शनकारी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारी टीम इन सभी राज्यों में वकीलों के साथ काम कर रही है ताकि हिरासत में लिये गये लोगों की रिहाई सुनिश्चित की जा सके और हर मुमकिन कानूनी सहायता दी जा सके। यह हम पहले दिन से कर रहे हैं।

Also Read : ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान चलाएगी आप : केजरीवाल

उन्होंने कहा हम भारत सरकार से, विशेषकर जेपी नड्डा और डॉ जितेंद्र सिंह से अनुरोध करते हैं कि वह सरकार द्वारा दिये गये आश्वासन का सम्मान करें और हिरासत में लिये गये सभी लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ यह भी निर्देश दें कि देश में किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकियों को भी वापस लिया जाना चाहिए।”

उन्होंने भारत सरकार को याद दिलाया कि इस संबंध में उन्हें लिखित गारंटी मंगलवार (28 जुलाई) तक उपलब्ध करवाने का वादा पूरा किया जाए। पार्टी ने अपना राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन सरकार पर भरोसे के आधार पर ही खत्म किया था कि वह अपने वादे पर खरी उतरेगी। उस वादे को तोड़कर न सिर्फ सरकार सीजेपी से विश्वासघात करेगी, बल्कि उन लाखों युवाओं के भरोसे को भी तोड़ेगी जिन्होंने प्रदर्शन के बजाय बातचीत का रास्ता चुना।

बयान में कहा गया इस तरह का विश्वासघात युवाओं को बिल्कुल अस्वीकार्य है। भारत सरकार को याद दिलाया जाता है कि उसकी विश्वसनीयता सिर्फ वादा करने से नहीं, बल्कि उस वादे को पूरा करने से है।”

बयान में युवा प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया गया कि वह डटे रहें और सीजेपी उनके साथ है। पार्टी ने कहा कि वह लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए है तथा सरकार एवं भाजपा-राजग शासित राज्यों में सरकार से अत्यधिक तत्परता, ज़िम्मेदारी और नेक नीयती से काम करने की उम्मीद रखती है।

बयान में कहा गया हम मांग करते हैं कि सभी हिरासत में लिये गये या गिरफ्तार लोगों को तुरंत, और हर हाल में कल तक रिहा किया जाये और सभी प्राथमिकियां तुरंत वापस ली जाएं। ऐसा न होने पर हम आगे ज़रूरी कदम उठाएंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आए

September 12, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप…

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अहम जलडमरूमध्य में द्वीप पर कब्जा किया

September 12, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जिससे ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया है और सऊदी अरब की ओर से होने वाले तेल निर्यात पर संकट और बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी…

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

logo