अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे सिद्धारमैया

Categorized as समाचार

बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चुनावी राजनीति से संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। दो महीने पहले ही उनको मुख्यमंत्री पद से हटाया गया और डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बने। सिद्धारमैया ने यह भी कहा है कि राजनीति भ्रष्ट हो गई है। बहरहाल, कर्नाटक में विधानसभा का चुनाव मई 2028 में होगा। उस समय तक सिद्धारमैया 80 साल की उम्र पार कर चुके होंगे। उनके बेटे यतींद्र कर्नाटक सरकार में मंत्री हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कहा कि चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन राजनीति में सक्रिय रहेंगे और जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे। उन्होंने शनिवार को मंड्या जिले के केआरपेट में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘राजनीति अब पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है और ईमानदार राजनीति के लिए जगह नहीं बची है’। सिद्धारमैया ने कहा, ‘मैं अब 79 साल का हो चुका हूं। हमारी सरकार का कार्यकाल अभी करीब डेढ़ साल बाकी है। तब तक मेरी उम्र 82 साल हो जाएगी। मेरी सेहत पहले जैसी मजबूत नहीं रही। अब पहले जैसे उत्साह के साथ काम करना संभव नहीं है’।

मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के दो महीने बाद आया सिद्धारमैया का यह बयान अहम है। ऐसा माना जा रहा था कि डीके शिवकुमार के सीएम बनने के बाद सिद्धारमैया उनके कामकाज में अड़ंगा डालेगा। लेकिन दो महीने में ही शिवकुमार ने सरकार पर पूरी पकड़ बना ली है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करने के बाद सिद्धारमैया का दबाव ज्यादा काम आएगा। गौरतलब है कि सिद्धारमैया ने 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।


Previous News Next News

More News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आए

September 12, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप…

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अहम जलडमरूमध्य में द्वीप पर कब्जा किया

September 12, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जिससे ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया है और सऊदी अरब की ओर से होने वाले तेल निर्यात पर संकट और बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी…

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

logo