प्रधान के इस्तीफे पर सीजेपी और सरकार के बीच बात अटकी, कल फिर होगी बैठक

Categorized as समाचार

नीट पेपर लीक मामले पर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और सरकार के बीच शुक्रवार को लंबी बातचीत हुई जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी और सीजेपी ने साफ कहा कि उनका इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

बातचीत में सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा तथा जितेंद्र सिंह और सीजेपी की ओर से प्रवक्ता सौरव दास तथा आशुतोष रांका शामिल थे। सीजेपी की ओर से एक मांग पत्र भी सौंपा गया। श्री प्रधान के इस्तीफे के अलावा पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा और दिल्ली में सीजेपी के धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को रद्द करने की मांग प्रमुख हैं।

Also Read : अमेरिका ने भारत समेत 60 देशों पर लगाया 10 फीसदी टैरिफ

बैठक के बाद सीजेपी के प्रतिनिधियों ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि एफआईआर वापस लिये जाने और मुआवजे की मांग पर विचार करने को लेकर सरकार का रुख सकारात्मक था, लेकिन श्री प्रधान के इस्तीफे की मांग पर मंत्रियों ने शनिवार दोपहर तक का समय मांगा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सरकार के साथ दोबारा बैठक होगी।

प्रवक्ताओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं होता है या उन्हें बर्खास्त नहीं किया जाता है तो सीजेपी बड़े पैमाने पर आंदोलन के लिए आह्वान करेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में जंतर-मंतर पर आने वाले या जंतर-मंतर से जा रहे लोगों को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने की घटनाओं को भी रखा गया। सरकार की ओर से कहा गया कि उसे इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन यदि ऐसा हो रहा है तो उसे रोका जायेगा। सीजेपी प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी जानकारी में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 11 प्राथमिकियां दर्ज हुई हैं। उन्होंने सरकार से उनकी प्रति मांगी है और प्राथमिकियों को वापस लेने की मांग की है।

बैठक के बाद श्री नड्डा ने कहा कि करीब दो घंटे तक सौहार्द्रपूर्ण माहौल में नयी दृष्टि और नये ढंग से बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि सीजेपी की कुछ मांगों पर विचार करने के बाद शनिवार दोपहर बाद उसके प्रतिनिधियों के साथ फिर बैठक होगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आए

September 12, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप…

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अहम जलडमरूमध्य में द्वीप पर कब्जा किया

September 12, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जिससे ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया है और सऊदी अरब की ओर से होने वाले तेल निर्यात पर संकट और बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी…

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

logo