धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

Categorized as समाचार

युवा कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया और कहा कि पेपर लीक की घटनाओं तथा छात्रों पर हुए बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडे ने शुक्रवार को बताया कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। युवा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री के आवास की ओर मार्च कर रहे थे लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिससे कुछ देर तनाव की स्थिति बनी।

श्री पांडे ने बताया कि इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने प्रदर्शनकारी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश का युवा अब सवाल भी पूछ रहा है और बदलाव की मांग भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों तथा छात्रों की आवाज को लाठियों से दबाने वालों को देश अवश्य जवाब देगा। 

Also Read : ईरान को कीमत चुकानी होगी : ट्रम्प

उनका आरोप था कि पेपर लीक माफिया शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के संरक्षण में फल-फूल रहा है और इतना बड़ा गठजोड़ सरकार के संरक्षण के बिना नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष देश के युवाओं के साथ खड़ा है तथा सड़क से संसद तक उनकी लड़ाई लड़ता रहेगा और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेगा।

श्री पांडे ने बताया कि इस दौरान दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि सरकार को पेपर लीक रोकने और युवाओं का भविष्य बचाने के बजाय उनकी आवाज दबाने का काम कर रही है। लोकतंत्र के लिए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया है कि देश के छात्र अकेले नहीं हैं और पूरा विपक्ष उनके साथ खड़ा है।

श्री लाकड़ा ने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और युवा कांग्रेस देश के युवाओं के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, छात्रों पर बल प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के युवाओं से माफी मांगने की मांग की।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आए

September 12, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप…

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अहम जलडमरूमध्य में द्वीप पर कब्जा किया

September 12, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जिससे ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया है और सऊदी अरब की ओर से होने वाले तेल निर्यात पर संकट और बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी…

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

logo