सीजेपी व सरकार में जोर आजमाइश

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी का प्रदर्शन जारी है और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल भी जारी है। इस बीच सरकार ने कहा है कि उसने सीजेपी को चार बार वार्ता का प्रस्ताव भेजा है। दूसरी ओर सीजेपी के कहना है कि वार्ता अब किसी मंत्री के घर में नहीं होगी। उनका कहना है कि या तो सरकार के प्रतिनिधि जंतर मंतर पर आकर बात करें या किसी न्यूट्रल जगह पर वार्ता हो। इस वजह से बातचीत का प्रस्ताव अटका है।

इससे पहले सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह सीजेपी के साथ किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटे में सीजेपी को जेपी नड्डा के घर या ऑफिस पर बातचीत के लिए चार बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस बीच सीजेपी ने 24 जुलाई, शुक्रवार को देश भर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है। गौरतलब है कि सीजेपी के प्रदर्शनकारी नीट यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े हैं।

उधर जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों का समर्थन बढ़ रहा है। गुरुवार को भी दिन भर लोगों का आना जाना रहा। हर समय हजारों लोग जंतर मंतर पर मौजूद रहे। उनके समर्थन में देश के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन हुए हैं। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने गुरुवार को छात्र आंदोलन का समर्थन किया। वकीलों ने कहा कि छात्रों की मांगों को सुना जाना चाहिए और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार की रक्षा होनी चाहिए।

इस बीच जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांचली आंगमो ने मोर्चा संभाला है। 26 दिन से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने गुरुवार कहा, ‘बच्चों को अपराधी की तरह पेश नहीं किया जाना चाहिए’। उन्होंने कांग्रेस को भी नसीहत दी और कहा, ‘कांग्रेस नेताओं को प्रधानमंत्री आवास के बजाय जंतर-मंतर जाकर छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए था’।


Previous News Next News

More News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आए

September 12, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप…

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अहम जलडमरूमध्य में द्वीप पर कब्जा किया

September 12, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जिससे ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया है और सऊदी अरब की ओर से होने वाले तेल निर्यात पर संकट और बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी…

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

logo