दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़की कांग्रेस, लोकतंत्र पर हमले का लगाया आरोप

Categorized as समाचार

दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने और विपक्ष को डराने का प्रयास कर रही है।

श्री खरगे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग बिना किसी पहचान या बैज के पुलिस के बीच काम कर रहे हैं और अप्रत्यक्ष रूप से छात्रों तथा कांग्रेस नेताओं को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार छात्रों के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी कुचलने की कोशिश करेगी तो देशभर में लाखों लोग उनके समर्थन में खड़े होंगे और हालात सरकार के नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बाद में सरकार को पछताना पड़ेगा कि उसने श्री राहुल गांधी, श्रीमती वाड्रा और अन्य विपक्षी नेताओं के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन किसी भी दबाव से डरने वाले नहीं हैं और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

Also Read : हेटमायर और रदरफोर्ड के दम पर वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को दो विकेट से हराया

वहीं कांग्रेस महासचिव वाड्रा ने कहा कि उनके साथ क्या हुआ, यह महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि असली सवाल यह है कि छात्रों के साथ जो व्यवहार किया गया, वह सही है या गलत। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी जायज मांगों और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं तथा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं। श्रीमती वाड्रा ने कहा कि देश में बार-बार परीक्षा पत्र लीक हो रहे हैं और सरकार युवाओं को रोजगार देने में भी विफल रही है, जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है लेकिन छात्रों के साथ सड़क पर और संसद के भीतर जो व्यवहार हो रहा है, वह पूरी तरह अलोकतांत्रिक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में विपक्ष को महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष अध्यक्ष से इस संबंध में बात करता है तो उन्हें सरकार से चर्चा का आश्वासन दिया जाता है लेकिन वास्तविकता यह है कि लोकतांत्रिक संवाद की गुंजाइश निरंतर कम होती जा रही है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आए

September 12, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप…

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अहम जलडमरूमध्य में द्वीप पर कब्जा किया

September 12, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जिससे ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया है और सऊदी अरब की ओर से होने वाले तेल निर्यात पर संकट और बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी…

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

logo