कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन जारी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। एक तरफ राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया तो दूसरी ओर जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी, सीजेपी का प्रदर्शन जारी रहा। हालांकि पहले से की गई घोषणा के मुताबिक सीजेपी ने संसद की ओर मार्च नहीं किया। मंगलवार को उसके प्रदर्शन में शामिल होने के लिए एनसीपी नेता शरद पवार, उद्धव ठाकरे की शिव सेना के सांसद संजय राउत और सीपीएम के जॉन ब्रिटास सहित कई विपक्षी पार्टियों के नेता पहुंचे थे।

कॉकरोच जनता पार्टी ने मंगलवार की रात को एक मार्च निकाला। उन्होंने सोमवार के प्रदर्शन में गिरफ्तार लोगों को रिहा करने और मुकदमा समाप्त करने की मांग करते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर मार्च किया। इससे पहले दिन में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि उनके प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर सरकार ने समय बरबाद किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दोनों प्रतिनिधियों यानी आशुतोष रांका और सौरव दास के मोबाइल जब्त कर लिए गए थे और दोनों एक तरह से जेपी नड्डा के घर नजरबंद थे। इसलिए अब वे सरकार से बात करने नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को ही जंतर मंतर पर आना होगा।

उधर, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद सोनम वांगचुक को सफदरगंज से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। मंगलवार को 24वें दिन भी उनकी भूख हड़ताल जारी रही। इस बीच ने संसद मार्च के दौरान बर्गर खाने वाले विजेता दाहिया को सीजेपी ने प्रवक्ता पद से हटा दिया है। गौरतलब है कि सोमवार के प्रदर्शन के बाद जंतर मंतर पर पुलिस ने सब कुछ तितर बितर कर दिया था। लेकिन सोमवार की रात को नौ बजे के बाद सीजेपी के लोगों ने फिर से मंच बनाया और मंगलवार सुबह से फिर प्रदर्शन पहले ही तरह चलने लगा।


Previous News Next News

More News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आए

September 12, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप…

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अहम जलडमरूमध्य में द्वीप पर कब्जा किया

September 12, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जिससे ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया है और सऊदी अरब की ओर से होने वाले तेल निर्यात पर संकट और बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी…

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

logo