परिसीमन का विरोध करेगा विपक्ष

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। विपक्ष ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। वह महिला आरक्षण के समर्थन में है लेकिन परिसीमन का विरोध करेगा। विपक्षी पार्टियों ने बुधवार, 15 अप्रैल को बैठक करके फैसला किया कि अगर सरकार लोकसभा की मौजूदा सीटों यानी 543 सीट पर महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण का कानून लाती है तो विपक्ष उसका समर्थन करेगा। लेकिन परिसमन के जरिए सीटें बढ़ाने का विपक्ष विरोध करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को विपक्षी नेताओं के साथ मीटिंग के बाद विपक्ष के इस स्टैंड का ऐलान किया।

विपक्षी पार्टियों के इस रुख से सरकार के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। सरकार गुरुवार, 16 अप्रैल से शुरू हो रहे तीन दिन के सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन के लिए संविधान संशोधन से जुड़े तीन विधेयक ला रही है। इससे एक दिन पहले बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर पर विपक्षी पार्टियों की बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। बैठक में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस, राजद, उद्धव ठाकरे की शिव सेना, शरद पवार की एनसीपी और आम आदमी पार्टी के नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘हम महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है लेकिन सरकार इसे राजनीतिक कारणों से आगे बढ़ा रही है ताकि विपक्ष को दबाया जा सके। इसलिए हमने परिसीमन बिल के विरोध का फैसला किया है’। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘पूरा विपक्ष बिल के खिलाफ वोट करेगा’। गौरतलब है कि केंद्र सरकार 16 से 18 अप्रैल को होने वाली संसद की बैठक में तीन बिल लाने वाली है। इनमें संविधान (131वां संशोधन) बिल, परिसीमन विधेयक (संशोधन) और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल, 2026 शामिल हैं।

केंद्र सरकार का प्रस्ताव लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ा कर 850 करना है। इनमें 815 सीटें राज्यों की और 35 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी। इन साढ़े आठ सौ सीटों में से करीब महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें यानी 280 से ज्यादा सीटें आरक्षित होंगी। इन तीन विधेयकों पर विचार के लिए हुई विपक्षी पार्टियों की बैठक में तय किया गया कि इसे मौजूदा लोकसभा की 543 सीटों के आधार पर ही 2029 के चुनाव से लागू किया जाए।  बैठक की दूसरी खास बात यह रही कि सभी विपक्षी पार्टियों ने कहा कि वे परिसीमन के प्रावधानों के बिल्कुल खिलाफ हैं। विपक्ष के नेता लोकसभा और राज्यसभा की बहस में भाग लेंगे और इसका विरोध करेंगे।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo