अभी संसद सत्र बुलाना आचार संहिता का उल्लंघन

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने महिला आरक्षण के लिए बनाए गए नारी शक्ति वंदन कानून में बदलाव और परिसीमन के लिए संसद सत्र बुलाने को आचार संहिता का उल्लंघन बनाया है। कांग्रेस ने 16 अप्रैल से शुरू हो रहे तीन दिन के सत्र में य़ह बिल लाए जाने के मसले पर अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारक बॉडी कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक बुलाई थी। शुक्रवार को हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण संशोधन और सीटें बढ़ाने की बिल ला रही है। इसके लिए चुनाव के बीच सत्र बुलाया जा रहा है, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान संसद सत्र बुलाना इसके दायरे में आता है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसके साथ ही यह भी कहा कि महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर जल्दबाजी में बिल पास करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष के साथ साझा रणनीति बनाने की जरुरत बताई। सीडब्लुसी की बैठक में खड़गे ने कहा, ‘अब तक सरकार की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है। जानकारी सिर्फ प्रधानमंत्री के लेख के जरिए सामने आई है। लंबे समय तक चुप रहने के बाद अब अचानक इस मुद्दे पर सक्रियता दिखाई जा रही है’। बैठक में राहुल गांधी भी शामिल हुए।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार 16 से 18 अप्रैल तक संसद का सत्र बुला रही है। इस दौरान संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी है। सरकार महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के साथ लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव ला सकती है। इसके तहत लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 816 की जा सकती हैं। सरकार 2029 के चुनाव से महिला आरक्षण लागू करना चाहती है। परिसीमन के जरिए सीटों की संख्या बढ़ाने के मामलेमें खड़गे ने कहा कि यह प्रस्ताव देश की चुनाव प्रणाली पर बड़ा असर डाल सकता है, इसलिए इस पर गंभीर चर्चा जरूरी है।

खड़गे ने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने किरेन रीजीजू को पत्र लिख कर 29 अप्रैल को चुनाव खत्म होने के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की थी, ताकि इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हो सके। उन्होंने कहा कि इस मांग को नजरअंदाज किया गया। खड़गे ने कहा, चुनाव के दौरान संसद सत्र बुलाया गया है, जब कई सांसद तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। बाद में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। सीडब्लुसी की बैठक में महिला आरक्षण, परिसीमन और पश्चिम एशिया के हालात पर भी चर्चा हुई।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo