लिएंडर पेस को मिली ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा

Categorized as समाचार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। पेस की सुरक्षा में अब सीआईएसएफ के जवान तैनात रहेंगे। 

लिएंडर पेस भारतीय टेनिस के बड़े नामों में एक हैं और देशभर में लोकप्रिय हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्हें बड़ी भूमिका मिलने की संभावना है। उन्हें चुनाव प्रचार के लिए पूरे राज्य का दौरा करना पड़ सकता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा चिंताओं का आकलन करने के बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है।

एक्स श्रेणी की सुरक्षा में 2 सशस्त्र पुलिस कर्मियों की सुरक्षा दी जाती है। इसमें कोई कमांडो शामिल नहीं होता है। 

हाल ही में लिएंडर पेस भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद पेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। 

Also Read : राज्यसभा 19 सदस्यों ने ली शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद लिएंडर पेस ने कहा था कि मोदी जी ने मुझे बुलाकर एक बंगाली होने के नाते सम्मान दिया और युवाओं व खेलों को लेकर अपना विजन भी साझा किया। आज मैं उसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए यहां मौजूद हूं।

पेस ने कहा था कि पीएम मोदी ने उन्हें 2036 ओलंपिक की तैयारियों में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। देश की सेवा करने का जज्बा उनके अंदर पूरी तरह से मौजूद है और वे हर चुनौती का सामना करते हुए देश के लिए काम करने को तैयार हैं। 

लिएंडर पेस भारत के एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक में एकल वर्ग में देश के लिए पदक जीता है। 1996 में अटलांटा ओलंपिक में पेस ने कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा पेस डबल्स और मिश्रित डबल्स मिलाकर 18 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भाजपा संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव

September 23, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बड़े पैमाने पर संगठनात्मक बदलाव किये हैं और इसके तहत विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा ने सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद एवं पार्टी महासचिव…

रूस-यूक्रेन शांति समझौते की शर्तों पर हो रही चर्चा : ट्रंप

September 23, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते की शर्तों पर चर्चा कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बैठक के दौरान श्री ट्रंप ने कहा मुझे लगता है कि वे कोई समझौता करने…

भाजपा के सहयोगी दबाव बना रहे हैं

September 23, 2026

उत्तर प्रदेश का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टियां दबाव बढ़ाने लगी हैं। इस बार भाजपा के सामने गठबंधन साधने की बड़ी चुनौती है। एक तरफ लोकसभा चुनाव के बाद बने हालात है, जिनमें भाजपा को अपने सामाजिक समीकरण की चिंता सता रही है तो दूसरी ओर गठबंधन…

चढ़ावा चोरी का मामला थमेगा नहीं

September 23, 2026

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला भारतीय जनता पार्टी के गले की हड्डी बना हुआ है। जैसे ही मामला थमने लगता है कि कोई नई खबर आ जाती है। भाजपा के प्रदेश की सरकार और योगी आदित्यनाथ के करीबी मान रहे थे कि अब यह मामला थम गया है। मंदिर का…

पंजाब में भाजपा-अकाली का बराबर समझौता

September 23, 2026

एक तरफ उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टियां ज्यादा सीटों के लिए दबाव बना रही हैं तो दूसरी ओर पंजाब में भारतीय जनता पार्टी अपनी सहयोगी अकाली दल के ऊपर ज्यादा सीटों के लिए दबाव बना रही है। भाजपा का दबाव बराबरी का समझौता करने के लिए है। भाजपा के नेता पंजाब में बिहार…

logo