अमेरिका ने अपने पायलट को निकाला

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान में फंसे अपने पायलट को निकाल लिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पायलट को ईरान की सीमा से निकालने के अभियान को दुनिया का सबसे साहसिक अभियान बताया है। गौरतलब है कि ईरान ने अमेरिका के एफ-15ई लड़ाकू विमान को गिरा दिया था। इनमें से एक पायलट को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया था लेकिन दूसरा पायलट ईरान की सीमा में फंस गया था। परंतु अमेरिका ने 36 घंटे के भीतर ईरान से उसके भी बचा कर निकाल लिया है।

बताया गया है कि मुख्य पायलट को शुक्रवार रात को ही बचा लिया गया था, जबकि एयरमैन यानी वेपन सिस्टम ऑफिसर को शनिवार रात को निकाला गया। अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने एयरमैन को बचाने के लिए एक खास ऑपरेशन चलाया था, जिसमें सैकड़ों अमेरिकी कमांडो शामिल थे। इन्होंने ईरान के कॉफी अंदर जाकर इस अभियान को अंजाम दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, ‘अधिकारी को चोटें आई हैं, लेकिन वह पूरी तरह ठीक हो जाएगा’। ट्रम्प ने इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे साहसी तलाशी और बचाव अभियान करार दिया है। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, घायल अधिकारी तक पहुंचने के लिए अमेरिकी और ईरानी फोर्सेस के बीच करीब दो दिन तक ‘जिंदगी और मौत’ की दौड़ चली। राहत टीम को कोई नुकसान नहीं हुआ।

अमेरिकी वेबसाइट ‘एक्सियोस’ ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से घटना का पूरा ब्योरा दिया है। उसने बताया है कि विमान गिरने के बाद एयरमैन पैराशूट से उतरा और इस क्रम में घायल हो गया। चोट लगने के बावजूद वह चलने की हालत में था। इसके बाद वह ईरान के पहाड़ी इलाके में छिप गया और वहां एक दिन से ज्यादा समय तक पकड़ से बचता रहा। उसने अपनी एसईआरई यानी सर्वाइवल, इवेजन, रेसिस्टेंस और एस्केप (जिंदा रहना, बचना, विरोध करना और निकलना) प्रशिक्षण का इस्तेमाल करते हुए कोहगिलुयेह और बोयर अहमद प्रांत के कठिन पहाड़ी इलाके में खुद को छिपाए रखा।

एक तरफ अमेरिकी फौज अपने पायलट को खोज रही थी तो दूसरी ओर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स यानी आईआरजीसी के लोग भी खोज रहे थे। ईरान ने पायलट के ऊपर बडा इनाम भी घोषित कर दिया था। बताया जा रहा है कि ईरान को भटकाने के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने ईरान के अंदर गलत जानकारी फैलाई कि अमेरिकी सेना उसे पहले ही ढूंढ चुकी है और उसे निकालने की तैयारी कर रही है। इससे ईरान की खोज की दिशा भटक गई। इसी दौरान सीआईए ने किसी खास तकनीक का इस्तेमाल करके एयरमैन की सही लोकेशन पता कर ली। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने उसे निकालने के अभियान की मंजूरी दी।


Previous News Next News

More News

भाजपा संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव

September 23, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बड़े पैमाने पर संगठनात्मक बदलाव किये हैं और इसके तहत विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा ने सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद एवं पार्टी महासचिव…

रूस-यूक्रेन शांति समझौते की शर्तों पर हो रही चर्चा : ट्रंप

September 23, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते की शर्तों पर चर्चा कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बैठक के दौरान श्री ट्रंप ने कहा मुझे लगता है कि वे कोई समझौता करने…

भाजपा के सहयोगी दबाव बना रहे हैं

September 23, 2026

उत्तर प्रदेश का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टियां दबाव बढ़ाने लगी हैं। इस बार भाजपा के सामने गठबंधन साधने की बड़ी चुनौती है। एक तरफ लोकसभा चुनाव के बाद बने हालात है, जिनमें भाजपा को अपने सामाजिक समीकरण की चिंता सता रही है तो दूसरी ओर गठबंधन…

चढ़ावा चोरी का मामला थमेगा नहीं

September 23, 2026

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला भारतीय जनता पार्टी के गले की हड्डी बना हुआ है। जैसे ही मामला थमने लगता है कि कोई नई खबर आ जाती है। भाजपा के प्रदेश की सरकार और योगी आदित्यनाथ के करीबी मान रहे थे कि अब यह मामला थम गया है। मंदिर का…

पंजाब में भाजपा-अकाली का बराबर समझौता

September 23, 2026

एक तरफ उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टियां ज्यादा सीटों के लिए दबाव बना रही हैं तो दूसरी ओर पंजाब में भारतीय जनता पार्टी अपनी सहयोगी अकाली दल के ऊपर ज्यादा सीटों के लिए दबाव बना रही है। भाजपा का दबाव बराबरी का समझौता करने के लिए है। भाजपा के नेता पंजाब में बिहार…

logo