होर्मुज पर ईरान और ओमान की वार्ता

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। होर्मुज की खाड़ी खोलने के लिए दुनिया भर देशों की ओर से बढ़ रहे दबाव के बीच ईरान और ओमान के बीच इसे लेकर वार्ता हुई है। बताया जा रह है कि दोनों देशों ने इस समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही और नियंत्रण के संभावित विकल्पों पर चर्चा की। गौरतलब है कि ईरान की संसद यानी मजलिस में यह प्रस्ताव पास हो चुका है कि होर्मुज की खाड़ी में टोल टैक्स लगाया जाए।

बहरहाल, ओमान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को बैठक हुई, जिसमें विशेषज्ञों और अधिकारियों ने कई प्रस्ताव रखे, जिन पर आगे विचार किया जाएगा। गौरतलब है कि होर्मुज की खाड़ी का उत्तरी हिस्सा ईरान के नियंत्रण में है, जबकि दक्षिणी हिस्सा ओमान के पास है। ऐसे में इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा और आवाजाही में दोनों देशों की भूमिका अहम है। होर्मुज की खाड़ी दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल सप्लाई का करीब 20 फीसदी गुजरता है। जंग के बीच ईरान ने इस रास्ते को ज्यादातर जहाजों के लिए बंद कर दिया था। हालांकि, अब टैंकरों की आवाजाही शुरू हो गई है।


Previous News Next News

More News

ममता बनर्जी के पैसे देकर भीड़ जुटाने के आरोप को अमित शाह ने बताया बेबुनियाद

April 27, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर होने वाली वोटिंग को लेकर सोमवार शाम चुनाव प्रचार को शोर थम जाएगा। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बेहाला पश्चिम में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बंगाल के आखिरी चरण का मतदान…

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना एमएलसी के रूप में शपथ ली

April 27, 2026

तेलंगाना के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन और प्रोफेसर एम. कोडंडाराम रेड्डी ने सोमवार को राज्य की विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य के रूप में शपथ ली।  उन्हें परिषद के सभापति जी. सुखेन्द्र रेड्डी ने विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उनके कैबिनेट के मंत्री, प्रदेश…

पिछले 15 वर्षों में टीएमसी ने बंगाल को किया कंगाल: मुख्यमंत्री योगी

April 27, 2026

पश्चिम बंगाल के धानेखाली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल की वर्तमान स्थिति पर तीखा प्रहार किया।  सीएम योगी ने कहा कि कभी कला, साहित्य और औद्योगिक समृद्धि के लिए पहचान रखने वाला बंगाल आज बदहाली की ओर धकेल दिया गया है। पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी सरकारों…

सीएम धामी की केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात

April 27, 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों एवं आपदाजन्य संवेदनशीलता के दृष्टिगत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।  सीएम धामी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया…

अगले साल के लिए नेता घोषित होने लगे

April 27, 2026

इस साल के विधानसभा चुनाव अभी चल रहे हैं। चार मई को नतीजे आएंगे लेकिन उससे पहले पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल होने वाले चुनावों के लिए चेहरों की घोषणा शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश के लिए योगी आदित्यनाथ को चेहरा घोषित कर दिया…

logo