बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल हो जाएगा- मोदी

Categorized as समाचार

कूचबिहार। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी एक सभा में कहा था कि बंगाल में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। अब चुनाव की घोषणा के बाद पहली जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने वही से बात शुरू की है। उन्होंने मुसलमानों का नाम लिए बगैर कहा कि पश्चिम बंगाल में एक खास मजहब के लोगों की वजह से हिंदुओं का रहना मुश्किल हो जाएगा।

उन्होंने चुनाव में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कराने वाली कई बातें कहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया तो उसे बांग्लाभाषा में नहीं कहा, बल्कि उसे इश्तेहार कहा जा रहा है। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘1905 में मजहबी ताकतों ने बंगाल में लाल इश्तेहार जारी किया था, जिसके बाद हिंदुओं का नरसंहार हुआ था। टीएमसी उसी की याद दिलाना चाहती है’। मोदी ने आगे कहा, ‘एक खास मजहब के लोग बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे’।

मोदी ने आगे कहा, ‘आपको भूलना नहीं है कि यहां निर्मम सरकार में खुलेआम धमकी दी जा रही है। ये खास मजहब के लोग बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे’। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘इस बार का चुनाव आपके बच्चों का भविष्य तय करने वाला है। इसलिए आप बच्चों के भविष्य के लिए वोट दीजिए। आप अपना वोट अपने परिवार के लिए दीजिए। बीजेपी को वोट देकर परिवर्तन पर मुहर लगाइए’। चुनाव आयोग को अपना समर्थन देते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे चुनाव आयोग पर विश्वास है कि इस बार निष्पक्ष चुनाव होगा’।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी सभा में कहा कि तृणमूल कांग्रेस के पापों का घड़ा भर चुका है और अब जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और चुन चुनकर हिसाब लिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में लोकतंत्र कमजोर हुआ है। संवैधानिक संस्थाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया और कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार में बंगाल की डेमोग्राफी में भयंकर बदलाव आया है। इन घुसपैठियों को टीएसी का समर्थन है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण के इस खेल में बंगाल की महान पहचान को बदला जा रहा है।


Previous News Next News

More News

बिहार, यूपी का संगठन बनवा कर जाएंगे राहुल!

June 15, 2026

राहुल गांधी का बिहार और उत्तर प्रदेश जाने का कार्यक्रम बन गया है। वे 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और 11 जुलाई को बिहार के पटना जाएंगे। दोनों जगह उनको छात्र सम्मेलन करना है। उससे पहले पार्टी के नेताओं ने यह मांग उठाई है कि संगठन को ठीक कर दिया जाए। ध्यान रहे…

उद्धव ठाकरे की क्या शिव सेना टूटेगी?

June 15, 2026

दिल्ली में उद्धव ठाकरे की शिव सेना के संसदीय नेता अरविंद सावंत ने इस बात से इनकार किया है। लेकिन यह चर्चा तेज है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी टूट सकती है। उनके नौ लोकसभा सांसदों में से सात सांसदों की दिल्ली में एकनाथ शिंदे से मुलाकात की खबर है। बताया जा रहा है कि…

नाथवानी की जीत भी पक्की ही है!

June 15, 2026

रांची में इन दिनों यह सवाल मजाक के तौर पर पूछा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा के महेश केवट जीत गए तो झारखंड में परिमल नाथवानी को कौन रोक लेगा? सवाल सही है। कोई नहीं रोक सकता है। कांग्रेस के लोग ही बता रहे हैं कि उनके 16 विधायकों में से आधा…

मध्य प्रदेश में क्या कांग्रेस की इज्जत बच गई?

June 15, 2026

ऐसा कांग्रेस पार्टी के ही नेता कह रहे हैं। उनका कहना है कि राज्यसभा चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी अरविंद शर्मा ने कांग्रेस की इज्जत बचा ली। क्योंकि अगर वे मीनाक्षी नटराजन का नामांकन नहीं खारिज करते तो मीनाक्षी चुनाव में हारतीं। वह कांग्रेस के लिए ज्यादा शर्मिंदा होने की बात होती कि उसके…

तमिलनाडु में विजय क्या सफल होंगे?

June 15, 2026

मुख्यमंत्री विजय ने अपने व्यवहार से एक शुभ संकेत दिया है। मुख्यमंत्री का पद संभालते ही वे विपक्षी दलों के सभी बड़े नेताओं के घर अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने गए थे। इसे तमिलनाडु की राजनीति में एक अनूठी पहल माना गया है। शपथ ग्रहण करते ही तीन अहम आदेशों पर हस्ताक्षर किए। जिनमें दो प्रमुख…

logo