पश्चिम एशिया संकट के बीच ‘सरप्राइज विजिट’ पर कतर पहुंची इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी

Categorized as समाचार

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी गल्फ देशों की यात्रा के दूसरे दिन दोहा पहुंची। पहले दिन वो जेद्दा पहुंची थीं। इस ट्रिप की योजना पहले से नहीं बनाई गई थी।

इतालवी मीडिया के मुताबिक, इस यात्रा के बारे में केवल राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला को ही जानकारी दी गई थी। ‘कोरियर डेरे सेला’ मीडिया आउटलेट के अनुसार, यह फैसला प्रधानमंत्री और अरब अधिकारियों के बीच हुई सीधी बातचीत के बाद लिया गया था। वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को—सरकारी बैठक के बाद—उनके मंत्रियों ने उन्हें ‘ईस्टर की शुभकामनाएं’ दीं और ईस्टर की छुट्टियों के दौरान आराम करने की सलाह दी। इस पर उन्होंने जवाब दिया: “आप लोगों को जल्द ही पता चल जाएगा कि मैं कहां आराम कर रही हूं।

इतालवी मीडिया हाउस ‘द इटैलियन लोकल’ ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से बताया कि ईरान में चल रहे संघर्ष के कारण, इटली “फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रहा है।” यही वजह है कि अपने राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अचानक जॉर्जिया मेलोनी ने खाड़ी क्षेत्र की यात्रा का फैसला किया। प्रधानमंत्री ने चार दिनों के भीतर ही इस यात्रा का आयोजन किया। उन्होंने इसे अकेले और पूरी तरह निजी बनाए रखने की योजना बनाई थी।

Also Read : राजकुमार राव के प्रोडक्शन की पहली फिल्म ‘टोस्टर’ का ट्रेलर आउट

खुफिया एजेंसियों ने इस युद्ध-क्षेत्र की यात्रा के खिलाफ “सख्त चेतावनी” दी थी, जिसे मेलोनी ने कथित तौर पर नजरअंदाज कर दिया।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गल्फ देशों के साथ सहयोग बढ़ाना और इटली की ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करना है। इटली अपनी तेल और गैस जरूरतों के लिए काफी हद तक इस क्षेत्र पर निर्भर है; ऐसे में मौजूदा हालात में सप्लाई प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में जोखिम बढ़ने से एलएनजी सप्लाई पर असर पड़ा है, जिससे इटली को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की तलाश करनी पड़ रही है।

मेलोनी की इस यात्रा को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह न केवल ऊर्जा सुरक्षा बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है।

सरकारी अधिकारी ने ये भी बताया कि इस दौरे का मकसद ईरान के हमलों का सामना कर रहे गल्फ सहयोगियों को पूरा सपोर्ट देना और इटली की अपनी एनर्जी सप्लाई को बचाना है। 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से यह किसी भी ईयू लीडर की गल्फ की पहली ट्रिप है।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी शुक्रवार को सऊदी अरब के लिए रवाना हुई थीं। उनकी यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी इसलिए इसे सरप्राइज विजिट कहा जा रहा है। पहले दिन मेलोनी जेद्दा गईं और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिली थीं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड करीब 90 प्रतिशत मतदान

April 29, 2026

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को शाम 5 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में लगभग 89.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक भागीदारी का एक मजबूत संकेत माना जा रहा है।   दिन भर मतदान केंद्रों पर…

ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं होना चाहिए: राष्ट्रपति ट्रंप

April 29, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किंग चार्ल्स तृतीय के स्वागत में व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल युद्ध का जिक्र किया।  दरअसल, ईरान के साथ यह लड़ाई की वजह से अमेरिका और ब्रिटेन के बीच भी तनाव देखने को मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप…

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत, नए मेयर बने प्रवेश वाही

April 29, 2026

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नए महापौर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत मिली। बुधवार को हुए मतदान और मतगणना में भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वाही ने जीत हासिल की।  दिल्ली मेयर चुनाव में कुल 165 वोट डाले गए, जिनमें से भाजपा को 156 वोट मिले, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को 9…

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट घोषित: 10वीं में 77.15 और 12वीं में 83.04 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की नियमित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर पोर्टल पर परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं। ऐसे में जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर…

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान

April 29, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 142 सीटों पर मतदान हो रहा है और मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम तक दूसरे चरण में लगभग 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इससे पहले दोपहर 1 बजे तक पहले छह घंटों में 61.11 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड…

logo