अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 16 राज्यों में इमरजेंसी का ऐलान

Categorized as समाचार

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह तक कम से कम 16 राज्यों ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही अमेरिका में इसकी वजह से उड़ान सेवा भी बाधित हुई है। तूफान से निपटने और तैयारी के लिए रिसोर्स जुटाने और बाकी चीजों के लिए इमरजेंसी की घोषणा कर दी है।

जिन राज्यों में इमरजेंसी की घोषणा की गई है, उनमें डेलावेयर, मिसौरी, अर्कांसस, लुइसियाना, मिसिसिपी, टेनेसी, अलबामा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, वर्जीनिया, न्यूयॉर्क, केंटकी, मैरीलैंड, न्यू जर्सी और कैंसस शामिल हैं।

इसके साथ ही हजारों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अमेरिकी मीडिया फ्लाइट अवेयर के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह 2 बजे तक रविवार के लिए तय 5,100 से ज्यादा विमानें कैंसिल हो गई हैं। कैंसलेशन की संख्या बढ़ती जा रही है; शुक्रवार रात से अब तक लगभग 1,000 और विमानें कैंसिल हुई हैं।

Also Read : भाजपा सरकार ने यूपी को बीमारू से ब्रेक-थ्रू राज्य बनाया: अमित शाह

विमान बुक करने वाली साइट का कहना है कि अब तक शनिवार की लगभग 3,200 उड़ानों को कैंसिल किया जा चुका है। इससे पहले ट्रंप सरकार के दौरान हुए सबसे लंबे शटडाउन के दौरान ऐसा हुआ था। पिछले साल 9 नवंबर को शटडाउन के पीक के दौरान एयरलाइनों ने 1,900 से ज्यादा विमानों को कैंसिल किया था।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा था मुझे रिकॉर्ड कोल्ड वेव और शीत तूफान के बारे में जानकारी दी गई है जो इस हफ्ते अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में आएगा। ट्रंप सरकार स्टेट और लोकल अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट कर रही है। एफईएमए जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। सुरक्षित रहें और गर्म रहें!

व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगातार हालात की जानकारी दी जा रही है। एक अधिकारी ने कहा राष्ट्रपति पूरे दिन अपडेट ले रहे हैं और सभी विभागों के साथ लगातार संपर्क में हैं। ट्रंप प्रशासन मिलकर हालात पर नजर रखे।

वहीं, 28 फेमा अर्बन सर्च एंड रेस्क्यू टीमें भी तुरंत तैनाती के लिए तैयार हैं। संभावित लंबे समय तक बिजली गुल रहने और सड़कों के बंद होने को देखते हुए फेमा ने दक्षिण और पूर्वी इलाकों में आपातकालीन सामान पहले से पहुंचा दिया है। इनमें 70 लाख से ज्यादा भोजन पैकेट, 20 लाख लीटर से अधिक पानी, 6 लाख से ज्यादा कंबल और 300 से अधिक जनरेटर शामिल हैं।

Pic Credit : X


Previous News Next News

More News

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की शिकायत करेगी आप

April 26, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपने सात राज्यसभा सांसदों की शिकायत सभापति से करेगी। राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि उप राष्ट्रपति सह सभापति सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिख कर पार्टी सात सांसदों की शिकायत करेगी और दलबदल कानून के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने की अपील करेगी। गौरतलब है…

केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

April 26, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी…

logo