शेयर बाजार में फिर लाखों करोड़ डूबे

Categorized as समाचार

मुंबई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में एक हफ्ते में दूसरी बार निवेशकों के लाखों करोड़ रुपए डूब गए हैं। शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के 30 शेयरों के संवेदी सूचकांक में 770 अंक की भारी गिरावट हुई। इससे दो दिन पहले शेयर बाजार में एक हजार अंक से ज्यादा की गिरावट हुई थी और निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए थे। उधर मुद्रा बाजार की खबर है कि रुपए में गिरावट जारी है और एक डॉलर की कीमत 92 रुपए तक पहुंच गई है।

बहरहाल, शुक्रवार, 23 जनवरी को शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 770 अंक की गिरावट के साथ 81,538 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में भी 241 अंक की गिरावट रही, ये 25,048 पर बंद हुआ। सूचकांक के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और सिर्फ छह में तेजी रही। निफ्टी के बैंकिंग, ऑटो मीडिया और मेटल शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

बाजार के जानकारों का मानना है कि एक फरवरी को पेश होने वाले बजट तक शेयर बाजार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच बीएसई में इतनी बड़ी गिरावट हुई है। इससे पहले जो गिरावट हुई थी वह ग्रीनलैंड पर ट्रंप के कब्जे की आशंका में हुई थी और तब पूरी दुनिया के बाजार गिरे थे। लेकिन शुक्रवार को सिर्फ भारत का बाजार गिरा। एशियाई बाजारों में कोरिया के कोस्पी और जापान के निक्केई में तेजी रही। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी ऊपर गया। अमेरिका में भी 22 जनवरी को डाउ जोन्स और नैस्डेक कंपोजिट दोनों में तेजी रही। फिर भी 23 जनवरी को भारतीय बाजार गिरा।


Previous News Next News

More News

पीएम की कथनी और पार्टी की करनी

August 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौ दिन में पांचवा वीडियो अपलोड किया है। पहले चार वीडियो को 90 करोड़ व्यूज मिले थे। ऐसा दिखाया जा रहा है कि ये वीडियो प्रधानमंत्री अपने मोबाइल से बना कर डाल रहे हैं। इसका मकसद ‘जेन जी’ यानी 14 से 29 साल की उम्र के…

चढ़ावा चोरी का नाटक फायदा करेगा या नुकसान

August 2, 2026

संसद के मानसून सत्र में दो स्तर पर राजनीतिक लड़ाई चल रही है। एक लड़ाई केंद्र सरकार और एनडीए बनाम विपक्ष की है। दूसरी लड़ाई विपक्ष के अंदर है। विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ स्कोर करने की संभावना तलाश रही हैं। तभी राहुल गांधी ने जब पेपर लीक को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया…

जंतर मंतर के बाद क्या झारखंड की बारी

August 2, 2026

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने और प्रदर्शन के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब किसकी बारी होगी। पहले ऐसा लग रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता बिहार जाएंगे क्योंकि अभिजीत दिपके ने कह दिया था कि वे दो दिन में बिहार पहुंचेंगे। कुछ लोग मांग कर रहे थे कि…

उपेंद्र कुशवाहा का ध्यान रखने की मजबूरी

August 2, 2026

सोचें, भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज के सबसे बड़े नेता हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी भी पार्टी के कुशवाहा नेता का कोई भविष्य नहीं बचा। राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने जाकर सम्राट चौधरी को गुलदस्ता दिया। इसके बावजूद भाजपा को उपेंद्र…

हिंदुओं को आखिर करना क्या है?

August 2, 2026

यह कंफ्यूजन इस बात से पैदा हुआ है कि दिल्ली में राज्य सरकार ने महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने की जो लक्ष्मी योजना शुरू की है उसमें एक प्रावधान किया गया है कि जिन महिलाओं के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं…

logo