शंकराचार्य की तबियत बिगड़ी

Categorized as समाचार

प्रयागराज। माघ मेले में पांच दिन से अनशन पर बैठे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की तबियत बिगड़ गई है। ठंड की वजह से उनकी तबियत बिगड़ने की खबर है। बताया जा रहा है कि उनको हाई फीवर है। गौरतलब है कि वे रविवार को मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने से रोके जाने और शिष्यों के साथ पुलिस के मारपीट करने के बाद से अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने मौनी अमावस्या का स्नान नहीं किया और शुक्रवार को बसंत पंचमी का स्नान भी नहीं किया है।

राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक दिन पहले कहा था कि वे शंकराचार्य के चरणों में प्रणाम अर्पित करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि वे अनशन समाप्त करें और स्नान करें। लेकिन मेला प्रशासन की ओर से उनसे माफी मांगने या उनको सम्मान के साथ स्नान कराने का कोई प्रयास नहीं हुआ है। इस बीच खबर है कि तीनों शंकराचार्यों ने अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन किया है और उनके साथ हुए बरताव की निंदा की है।

बहरहाल, शुक्रवार को बताया गया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को तेज बुखार है। शिष्यों ने बताया, वे सुबह 10 बजे वैनिटी वैन में चले गए। डॉक्टरों के कहने पर दवा खाई, आराम किया। बसंत पंचमी के चलते बड़ी संख्या में शिष्य शंकराचार्य का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे। हालांकि, जब उनको पता चला कि अविमुक्तेश्वरानंद वैनिटी वैन से बाहर नहीं आए तो वैन के बाहर भीड़ लग गई। करीब 5 घंटे बाद शंकराचार्य वैनिटी वैन से बाहर आए और पालकी पर बैठ गए हैं।

गौरतलब है कि मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी का स्नान संपन्न होने के बाद लोगों का माघ मेले से लौटना शुरू हो गया है। भीड़ कम हो गई है फिर भी मेला प्रशासन की ओर से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान कराने और उनका अनशन खत्म कराने का कोई प्रयास नहीं हुआ। प्रशासन ने उनको दो नोटिस भेजा था, जिसका उन्होंने जवाब दिया। उसके बाद प्रशासन की ओर से भी चुप्पी है। बताया गया है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेले में मिट्टी के सवा लाख शिवलिंग स्थापित करने के लिए लेकर पहुंचे थे। हालांकि, मौनी अमावस्या को हुए विवाद के बाद वह स्थापित नहीं कर पाए हैं।

इस बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शुक्रवार को माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे। संजय सिंह ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा, ‘जो आज तक अपनी डिग्री नहीं दिखा पाए वो शंकराचार्य का सबूत मांग रहे हैं। कितना अधर्म हो रहा है।


Previous News Next News

More News

गुजरात की मांजुलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा की जीत

August 3, 2026

गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार सतेंद्र भाई पटेल (सतीश पटेल) ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी को 30630 वोटों के बड़े अंतर से हराकर इस सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा है। चुनाव आयोग के…

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की लगातार दूसरी जीत

August 3, 2026

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पराजित कर सीट बरकरार रखी। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6016 मतों से शिकस्त दी। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम परिणाम के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को…

कर्नाटक मंत्रिमंडल का शाम को होगा विस्तार

August 3, 2026

कर्नाटक में आज शाम को होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार सत्ता संतुलन, आलाकमान के दखल और क्षेत्रीय-जातिगत दांव-पेंच का नतीजा होगा, जिसमें 20 नये मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के राजनीतिक नेटवर्क, नयी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान, क्षेत्रीय नेताओं, वरिष्ठ विधायकों और पार्टी संगठन का असर दिखता…

ट्रंप ने सोमवार को ईरान के साथ बातचीत की घोषणा की

August 3, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका और ईरान सोमवार को बातचीत करेंगे। श्री ट्रंप ने एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से कहा हम उनसे बातचीत (नेगोशिएशन) कर रहे हैं। यह कल दोपहर शुरू होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि ईरान के परमाणु हथियार खत्म करने (डीन्यूक्लियराइजेशन) पर कोई समझौता हो…

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण सिंह बरी

August 3, 2026

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में बरी कर दिया। राउज़ एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने इस मामले में सह-आरोपी विनोद तोमर को…

logo