प्रयागराज: भारतीय वायुसेना का प्रशिक्षण विमान तालाब में गिरा

Categorized as समाचार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण माइक्रोलाइट विमान उड़ान के दौरान अचानक नियंत्रण खो बैठा और शहर के बीचोंबीच, केपी कॉलेज के पीछे बने तालाब में जा गिरा। विमान गिरते ही जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। 

जानकारी के मुताबिक, विमान ने शुरुआत में सामान्य तरीके से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही क्षणों में इसका नियंत्रण बिगड़ गया और यह तेजी से नीचे आते हुए केपी कॉलेज के पीछे बने तालाब में गिर गया। घटना के समय विमान में दो पायलट सवार थे। वहीं, जोरदार धमाके जैसी आवाज के कारण मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। चार लोगों ने तुरंत तालाब में कूदकर पायलटों को विमान से बाहर निकाला।

डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि एक एयर फोर्स का माइक्रोलाइट 2-सीटर एयरक्राफ्ट संगम से उड़ान भरने के बाद वापस लौट रहा था। अचानक विमान का नियंत्रण बिगड़ गया और यह केपी कॉलेज के पीछे बने तालाब में जा गिरा। विमान में दो पायलट सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। मौके पर कोई आम नागरिक घायल नहीं हुआ।

Also Read : आईसीसी वनडे रैंकिंग: डेरिल मिचेल बने नंबर वन बल्लेबाज, विराट कोहली को पछाड़ा

डीसीपी ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा कड़ी कर दी। स्थानीय थाना पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमें भी मौके पर मौजूद थीं। हादसे के समय स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस ने पायलटों की जान बचाई।

डीसीपी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है और वायुसेना भी हादसे की जांच कर रही है। यह विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था और यह घटना बेहद अचानक हुई।

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि दोपहर करीब 12:15 बजे उन्हें जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर देखने पर उन्होंने देखा कि विमान तालाब में गिर गया है। आसपास के लोग तुरंत तालाब में कूदे और मिलकर दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

चुनाव से पहले संयोगों की भरमार

April 24, 2026

इसे संयोग ही कहेंगे कि गुरुवार, 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान होना था और उसके ठीक एक दिन पहले बुधवार, 22 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल से जुड़े एक अहम मामले की सुनवाई हुई, जिसमें सर्वोच्च अदालत ने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता…

निशांत को संगठन में जगह नहीं मिली

April 24, 2026

नीतीश कुमार ने अपने बेटे को बिहार की नई सरकार में नहीं शामिल होने दिया। जब नीतीश ने सत्ता छोड़ी तब कहा जा रहा था कि उनके बेटे निशांत को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी भी हो गई थी। लेकिन ऐन मौके पर जनता दल यू ने दो दूसरे नेताओं को उप मुख्यमंत्री…

आरक्षण के भीतर आरक्षण का मुद्दा उठेगा

April 24, 2026

कांग्रेस के नेताओं ने सितंबर 2023 में नारी शक्ति वंदन कानन पास होने के समय जो नहीं कहा था वह अब कहना शुरू कर दिया है। इस बार जब विशेष सत्र बुला कर सरकार ने इस कानून में संशोधन का प्रयास किया तो एकजुट विपक्ष ने इसे विफल कर दिया। इस पर चर्चा के दौरान…

रोहित पवार को भी क्लीन चिट मिल गई

April 24, 2026

महाराष्ट्र में कमाल की राजनीति हो रही है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिव सेना को पता है कि शरद पवार की एनसीपी खुल कर भाजपा के साथ खेल रही है। फिर भी दोनों चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। उलटे कांग्रेस और उद्धव ठाकरे ने मिल कर शरद पवार को फिर से राज्यसभा भेजा है।…

सीबीआई अफसर को सजा, जरूरी फैसला!

April 24, 2026

सीबीआई खुद को देश की प्रमुख जांच एजेंसी बताती है, जो भ्रष्टाचार और दुरुपयोग के खिलाफ लड़ती है। लेकिन जब उसके अपने वरिष्ठ अधिकारी ही ‘मालाफाइड रेड’, मारपीट और साजिश में शामिल हों, तो सवाल उठता है कि तब सीबीआई अपने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती? दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में…

logo