फ्रांस और ब्रिटेन से नाराज हुए ट्रंप

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दो सबसे करीबी सहयोगी देशों फ्रांस और ब्रिटेन से नाराजगी जताई है। फ्रांस से ट्रंप इतने नाराज हुए हैं कि उसके ऊपर दो सौ फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दे डाली है। ब्रिटेन से उनकी नाराजगी डिएगो गार्सिया द्वीप मॉरीशस को सौंपे जाने की तैयारियों के कारण है। गौरतलब है कि हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया द्वीप, जिसे चागोस द्वीप भी कहते हैं उसे ब्रिटेन ने मॉरीशस को सौंपने का फैसला किया है। इस द्वीप पर ब्रिटेन और अमेरिका दोनों के सैन्य अड्डे हैं। उन्होंने ब्रिटेन के फैसले से नाराजगी जताते हुए इसे बिना मतलब का फैसला बताया है।

इसी तरह उन्होंने गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने से फ्रांस के इनकार को लेकर उसे धमकी दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस के वाइन और शैम्पेन पर दो सौ फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रंप ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हम फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को शामिल भी नहीं करना चाहते, क्योंकि बहुत जल्दी उनकी कुर्सी छिनने वाली है। उन्होंने कहा,  ‘अगर मुझे लगा तो मैं फ्रांसीसी वाइन और शैम्पेन पर दो सौ फीसदी टैरिफ लगाऊंगा, फिर मैक्रों खुद पीस बोर्ड में शामिल हो जाएंगे’।

इतना ही नहीं ट्रंप ने मैक्रों के एक प्राइवेट मैसेज का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर साझा दिया। इस मैसेज में इमेनुअल मैक्रों ने लिखा था, ‘सीरिया के मुद्दे पर हम पूरी तरह आपसे सहमत हैं। ईरान के मामले में हम काफी कुछ कर सकते हैं, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप ग्रीनलैंड में क्या कर रहे हैंक मत तक पहुंचने के लिए मैक्रों ने एक औपचारिक बैठक का प्रस्ताव भी रखा। मैक्रों ने कहा, ‘मैं पेरिस में जी7 की बैठक बुला सकता हूं। मैं यूक्रेन, डेनमार्क, सीरिया और रूस को भी इसमें आमंत्रित कर सकता हूं’। मैक्रों ने अमेरिका लौटने से पहले ट्रम्प को साथ में डिनर करने का भी न्योता दिया।


Previous News Next News

More News

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की शिकायत करेगी आप

April 26, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपने सात राज्यसभा सांसदों की शिकायत सभापति से करेगी। राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि उप राष्ट्रपति सह सभापति सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिख कर पार्टी सात सांसदों की शिकायत करेगी और दलबदल कानून के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने की अपील करेगी। गौरतलब है…

केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

April 26, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी…

logo