शिवसेना (शिंदे गुट) के जीते पार्षद होटल में फिर कैसे बनेगा भाजपा का मेयर, संजय राउत का तंज

Categorized as समाचार

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि यह दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र में भाजपा का मेयर बनेगा, लेकिन, कोई भी इस बात को लेकर अपनी तस्वीर साफ करने की स्थिति में नहीं है कि कैसे बनेगा? 

उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निसंदेह इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसी स्थिति में यह दावा करना कि भाजपा का मेयर बनेगा, यह पाठ्यक्रम से बाहर का प्रतीत होता है।

इसके इतर, अगर इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम उठाया भी जाता है, तो मैं कुल मिलाकर यही कहूंगा कि ये बैसाखियों का सहारा लेकर बनाया गया मेयर होगा, जिसकी राजनीतिक प्रासंगिकता आगामी दिनों में खुद ब खुद समाप्त हो जाएगी।

Also Read : कराची में 13 घंटों तक दहकता रहा शॉपिंग प्लाजा, अग्निकांड में अब 14 लोगों की मौत

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका के चुनाव के नतीजे आने के बाद एकनाथ शिंदे अपने 20-25 पार्षदों को लेकर होटल में चले गए। पता नहीं वे इस कदम से अपने साथी दलों को क्या संदेश देना चाहते हैं, लेकिन इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि उनके इस कदम से होटल में रह रहे अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुझे जानकारी मिली है कि होटल में रह रहे कई लोग कह रहे हैं कि वे खुद कैद में रहने जैसा महसूस कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में मेरा सीधा सा सवाल है कि क्या हम इस तरह की तस्वीर को महाराष्ट्र की राजनीति में स्वीकार कर सकते हैं?

संजय राउत ने कहा कि इससे कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा का सीएम है। भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद पार्षदों को होटल में रखा गया है। सवाल सीधा सा है कि आखिर क्यों? आखिर इसके पीछे किसका डर है। इस बारे में पूरी तस्वीर साफ होनी चाहिए। आज महाराष्ट्र की जनता को उस डर की पूरी परिभाषा के बारे में बता देना चाहिए।

संजय राउत ने कहा कि इन्हें सामने आकर बताना चाहिए कि आखिर किसका डर है? हमारे पार्षदों को तो किसी बात का भी डर नहीं है। वे तो ‘मातोश्री’ आते हैं। बैठक करते हैं, हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं और चले जाते हैं। उन्हें किसी भी बात का डर नहीं है। आखिर इन लोगों को किस बात का डर है कि अपने पार्षदों को होटल में छुपाकर रखा है। इस बारे में पूरी तस्वीर साफ की जानी चाहिए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की शिकायत करेगी आप

April 26, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपने सात राज्यसभा सांसदों की शिकायत सभापति से करेगी। राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि उप राष्ट्रपति सह सभापति सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिख कर पार्टी सात सांसदों की शिकायत करेगी और दलबदल कानून के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने की अपील करेगी। गौरतलब है…

केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

April 26, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी…

logo