ईरान में नहीं होगी इरफान सुल्तानी को फांसी: डोनाल्ड ट्रंप

Categorized as समाचार

ईरान में खामेनेई सरकार का तख्तापलट को लेकर शुरू हुए प्रदर्शन को दो सप्ताह से ज्यादा हो गए हैं। ईरान सरकार ने प्रदर्शनों को कुचलने के लिए सरकार सख्ती बरतने के मूड में दिख रही है। सरकार ने 8 जनवरी को गिरफ्तार किए गए 26 साल के प्रदर्शनकारी को फांसी पर लटकाने का फरमान सुनाया था। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि उन्हें भरोसेमंद जानकारी मिली है कि ईरान में हत्याएं रोक दी गई हैं और जिन फांसियों को लेकर आशंका जताई जा रही थी, वे अब नहीं होंगी। 

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर प्रदर्शनकारियों पर ज्यादती नहीं रुकी तो वह आगे बढ़कर उनकी मदद करेगा। वेनेजुएला में हमले के बाद आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका ईरान पर स्ट्राइक कर सकता है और इस बात से ट्रंप ने इनकार भी नहीं किया है।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह सूचना उन्हें हाल ही में मिली है कि ईरान में हत्या रुक रही है और फांसी देने की कोई योजना नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, यह खबर उन संभावित फांसियों से जुड़ी है जिनके बारे में कई लोगों का मानना था कि वे जल्द होने वाली हैं।

ट्रंप ने कहा, “आज फांसी का दिन माना जा रहा था और अहम बात यह है कि हमें बताया गया है कि फांसी नहीं दी जाएगी। यह जानकारी उन्हें दूसरी तरफ के बहुत महत्वपूर्ण स्रोतों से मिली, हालांकि उन्होंने इन स्रोतों की पहचान नहीं बताई और न ही यह स्पष्ट किया कि यह सूचना किस माध्यम से दी गई।

Also Read : बीएमसी चुनाव के चलते गुरुवार को शेयर बाजार बंद

जब उनसे पूछा गया कि ईरानी अधिकारी इस पर अमल करेंगे या नहीं, तो ट्रंप ने सावधानी बरतने की बात कही।

उन्होंने कहा, “हम देखेंगे कि क्या होता है। अगर ऐसा होता है तो हम सब बहुत परेशान होंगे और फिर आप (ईरान) भी बहुत परेशान होंगे।

पत्रकारों ने ट्रंप से यह भी पूछा कि क्या इस बयान का मतलब यह है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का विकल्प अब खत्म हो गया है। इस पर ट्रंप ने किसी भी विकल्प को खारिज करने से इनकार किया। उन्होंने कहा, “हम देखेंगे कि प्रक्रिया क्या है। मैं आपको यह नहीं बताने वाला कि मैं क्या करने को तैयार हूं।

ईरान के भीतर हिंसा और झड़पों की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच गोलीबारी हुई। इन सबके बावजूद सबसे अहम बात फांसियों का रुकना है। पिछले कुछ दिनों से बहुत लोग इस पर बात कर रहे थे। और हमें अभी बताया गया है कि फांसी रोक दी गई है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि यह जानकारी सही साबित होगी।

ट्रंप ने इस घटनाक्रम पर अमेरिका की ओर से किसी नई नीति या कदम की घोषणा नहीं की और कहा कि प्रशासन स्थिति पर करीबी नजर रखेगा।

यह बयान व्हाइट हाउस में एक हस्ताक्षर समारोह के बाद हुए सवाल-जवाब सत्र के दौरान आया, जहां ट्रंप ने वेनेजुएला और ग्रीनलैंड सहित कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी सवालों के जवाब दिए। ईरान पर अपनी बात समाप्त करते हुए उन्होंने कहा, “हम नजर रखेंगे। हम देखेंगे कि क्या होता है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

पीएम की कथनी और पार्टी की करनी

August 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौ दिन में पांचवा वीडियो अपलोड किया है। पहले चार वीडियो को 90 करोड़ व्यूज मिले थे। ऐसा दिखाया जा रहा है कि ये वीडियो प्रधानमंत्री अपने मोबाइल से बना कर डाल रहे हैं। इसका मकसद ‘जेन जी’ यानी 14 से 29 साल की उम्र के…

चढ़ावा चोरी का नाटक फायदा करेगा या नुकसान

August 2, 2026

संसद के मानसून सत्र में दो स्तर पर राजनीतिक लड़ाई चल रही है। एक लड़ाई केंद्र सरकार और एनडीए बनाम विपक्ष की है। दूसरी लड़ाई विपक्ष के अंदर है। विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ स्कोर करने की संभावना तलाश रही हैं। तभी राहुल गांधी ने जब पेपर लीक को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया…

जंतर मंतर के बाद क्या झारखंड की बारी

August 2, 2026

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने और प्रदर्शन के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब किसकी बारी होगी। पहले ऐसा लग रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता बिहार जाएंगे क्योंकि अभिजीत दिपके ने कह दिया था कि वे दो दिन में बिहार पहुंचेंगे। कुछ लोग मांग कर रहे थे कि…

उपेंद्र कुशवाहा का ध्यान रखने की मजबूरी

August 2, 2026

सोचें, भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज के सबसे बड़े नेता हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी भी पार्टी के कुशवाहा नेता का कोई भविष्य नहीं बचा। राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने जाकर सम्राट चौधरी को गुलदस्ता दिया। इसके बावजूद भाजपा को उपेंद्र…

हिंदुओं को आखिर करना क्या है?

August 2, 2026

यह कंफ्यूजन इस बात से पैदा हुआ है कि दिल्ली में राज्य सरकार ने महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने की जो लक्ष्मी योजना शुरू की है उसमें एक प्रावधान किया गया है कि जिन महिलाओं के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं…

logo