बीएमसी सहित 29 निकायों में आज चुनाव

Categorized as समाचार

मुंबई। महाराष्ट्र के 29 शहरी निकायों के लिए गुरुवार को वोटिंग होगी। इसमें बृहन्नमुंबई महानगर निगम यानी बीएमसी की 227 सीटें भी हैं। इस बार बीएमसी का चुनाव त्रिकोणात्मक हो रहा है और उद्धव व राज ठाकरे के लिए अस्तित्व का चुनाव है। 20 साल के बाद दोनों भाई साथ लड़ रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिव सेना का गठबंधन है। तीसरा मोर्चा कांग्रेस का है, जो प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ मिल कर चुनाव लड़ रही है।

शहरी निकाय के लिए प्रचार समाप्त हो चुका है और नेता मतदान की तैयारियों में जुटे हैं। 16 जनवरी को वोटों की गिनती होगी। उससे पहले प्रचार के आखिरी दिन उद्धव व राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा तो फड़नवीस और शिंदे ने ठाकरे बंधुओं पर हमला किया। गौरतलब है कि इस बार महाराष्ट्र का चुनाव मराठी मानुष और हिंदुत्व के मुद्दे पर केंद्रित हो गया है। भाजपा और ठाकरे बंधु दावा कर रहे हैं कि मराठी बोलने वाला हिंदू ही मुंबई का मेयर बनेगा। इस बार के चुनाव की खास बात यह है कि सभी पार्टियां गठबंधन तोड़ कर किसी के साथ भी लड़ रही हैं। पुणे, पिंपरी चिंचवाड़ और परभणी में शरद और अजित पवार की पार्टी एक साथ लड़ रही है। अनेक शहरी निकायों में गठबंधन बिखरा हुआ है।

इससे पहले प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, ‘मैं राज ठाकरे को बताना चाहता हूं कि उद्धव ठाकरे ने राज्य में हिंदी भाषा को अनिवार्य बनाने का फैसला किया’। उन्होंने कहा, ‘मुझ पर कमेंट करने की बजाय आपको उनसे पूछना चाहिए कि असली सच्चाई क्या है’। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्हें मराठी मानुष की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया।

बहरहाल, दो गुटों में बंटने से पहले शिव सेना ने 1997 से 2022 तक यानी 25 साल तक बीएमसी को नियंत्रित किया। उद्धव ठाकरे को अपने पिता की विरासत बचाने के लिए बीएमसी का चुनाव जीतना जरूरी होगी। बीएमसे के साथ 28 और नगर निगमों के चुनाव हो रहे हैं। चुनाव में 15 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। बीएमसी में कुल 227 वार्ड हैं, जहां 17 सौ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बीएमसी की 227 सीटों में से 32 सीटों पर कांग्रेस या उसके गठबंधन के उम्मीदवार नहीं हैं।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo