ईरान में 544 प्रदर्शनकारियों की मौत

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान में अयातुल्ला अली खामेनाई शासन के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के ऊपर सुरक्षा बलों की कार्रवाई हिंसक हो गई है। सुरक्षा बलों की फायरिंग और अन्य दमनकारी कार्रवाइयों में कम से कम 544 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों के ऊपर कार्रवाई में ईरान में रेड लाइन पार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इसे रोकने के लिए कड़े उपायों पर विचार कर रहा है। गौरतलब है कि एक दिन पहले सुरक्षा बलों ने ईरान पर हमले के विकल्पों का एक प्रेजेंटेशन राष्ट्रपति ट्रंप को दिया था।

दूसरी ओर ईरान का कहना है कि प्रदर्शन अपने आप नहीं हो रहे हैं, बल्कि एक साजिश के तहत इन्हें कराया जा रहा है। उसके विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मौजूदा हालात को आतंकी युद्ध बताया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि ईरान में इस समय जो कुछ हो रहा है, वो एक आतंकी युद्ध है। अराघची ने कहा, ‘इस हिंसा में शामिल आतंकी तत्वों ने सरकारी इमारतों, पुलिस थानों और कारोबार से जुड़ी जगहों पर हमले किए हैं। ये घटनाएं प्लानिंग के साथ की गई हैं’।

ईरान के विदेश मंत्री ने यह भी दावा किया कि ईरानी अधिकारियों के पास ऐसे ऑडियो रिकॉर्ड मौजूद हैं, जिनमें आतंकियों को आम नागरिकों और सुरक्षा बलों पर गोली चलाने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले अराघची ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिसवालों को मारने और जिंदा जलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने इसे इजराइली की खुफिया एजेंसी मोसाद की साजिश बताते हुए हमले का वीडियो भी शेयर किया था। इस बीच खबर है कि ईरान की हिंसा में अब तक 544 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें आठ बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, 10 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।


Previous News Next News

More News

चुनाव से पहले संयोगों की भरमार

April 24, 2026

इसे संयोग ही कहेंगे कि गुरुवार, 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान होना था और उसके ठीक एक दिन पहले बुधवार, 22 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल से जुड़े एक अहम मामले की सुनवाई हुई, जिसमें सर्वोच्च अदालत ने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता…

निशांत को संगठन में जगह नहीं मिली

April 24, 2026

नीतीश कुमार ने अपने बेटे को बिहार की नई सरकार में नहीं शामिल होने दिया। जब नीतीश ने सत्ता छोड़ी तब कहा जा रहा था कि उनके बेटे निशांत को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी भी हो गई थी। लेकिन ऐन मौके पर जनता दल यू ने दो दूसरे नेताओं को उप मुख्यमंत्री…

आरक्षण के भीतर आरक्षण का मुद्दा उठेगा

April 24, 2026

कांग्रेस के नेताओं ने सितंबर 2023 में नारी शक्ति वंदन कानन पास होने के समय जो नहीं कहा था वह अब कहना शुरू कर दिया है। इस बार जब विशेष सत्र बुला कर सरकार ने इस कानून में संशोधन का प्रयास किया तो एकजुट विपक्ष ने इसे विफल कर दिया। इस पर चर्चा के दौरान…

रोहित पवार को भी क्लीन चिट मिल गई

April 24, 2026

महाराष्ट्र में कमाल की राजनीति हो रही है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिव सेना को पता है कि शरद पवार की एनसीपी खुल कर भाजपा के साथ खेल रही है। फिर भी दोनों चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। उलटे कांग्रेस और उद्धव ठाकरे ने मिल कर शरद पवार को फिर से राज्यसभा भेजा है।…

सीबीआई अफसर को सजा, जरूरी फैसला!

April 24, 2026

सीबीआई खुद को देश की प्रमुख जांच एजेंसी बताती है, जो भ्रष्टाचार और दुरुपयोग के खिलाफ लड़ती है। लेकिन जब उसके अपने वरिष्ठ अधिकारी ही ‘मालाफाइड रेड’, मारपीट और साजिश में शामिल हों, तो सवाल उठता है कि तब सीबीआई अपने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती? दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में…

logo