राष्ट्रपति ट्रंप ने क्यूबा को धमकी दी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को खुली धमकी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट लिख कर कहा है कि इससे पहले की देर हो जाए, क्यूबा को अमेरिका से समझौता कर लेना चाहिए। गौरतलब है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को वेनेजुएला से पकड़वा कर न्यूयॉर्क लाने के घटनाक्रम पर क्यूबा के राष्ट्रपति ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उसके बाद ट्रंप ने उन्हें समझौते के नसीहत दी है अन्यथा खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार, 11 जनवरी को क्यूबा को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अमेरिका के साथ डील कर लेनी चाहिए, कहीं बहुत ज्यादा देर ना हो जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समझौता नहीं होता है तो क्यूबा का तेल और फंड रोक दिया जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘क्यूबा को अब न तो तेल जाएगा और न ही पैसा- शून्य! मैं उन्हें सलाह देता हूं कि वे बहुत देर होने से पहले एक डील साइन कर लें’।

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा, ‘क्यूबा कई सालों तक वेनेजुएला से मिलने वाले भारी मात्रा में तेल और फंड पर निर्भर रहा। बदले में, क्यूबा ने वेनेजुएला के पिछले दो तानाशाहों को ‘सुरक्षा सेवाएं’ प्रदान कीं, लेकिन अब और नहीं’। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले सप्ताह अमेरिका के हमले में ज्यादातर क्यूबा के लोग मारे गए हैं और वेनेजुएला को अब उन गुंडों और जबरन वसूली करने वालों से सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है, जिन्होंने उन्हें इतने वर्षों तक बंधक बनाकर रखा था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘वेनेजुएला के पास अब संयुक्त राज्य अमेरिका है, जो विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना है, जो उनकी रक्षा करेगी और हम उनकी रक्षा करेंगे। गौरतलब है कि क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने शनिवार, 10 जनवरी को हवाना में अमेरिकी दूतावास के सामने हजारों लोगों के साथ रैली में वेनेजुएला पर हमला करने और उसके राष्ट्रपति को पकड़ने के लिए अमेरिका की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘क्यूबा इन कार्रवाइयों की निंदा करता है और इन्हें राज्य आतंकवाद का कृत्य मानता है’।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo