ममता बनर्जी के इशारे पर टीएमसी सांसदों ने किया प्रदर्शन

Categorized as समाचार

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम विक्टिम कार्ड खेल रही हैं। भाजपा सांसद ने यह प्रतिक्रिया कोलकाता में आईपैक ऑफिस पर ईडी की रेड के बाद की।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि ममता बनर्जी का आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है। अगर कोई कंपनी ऐसी गतिविधियों में शामिल पाई जाती है जिनमें उसकी भूमिका संदिग्ध मानी जाती है, तो सरकारी विभागों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे उस स्थान पर जाकर मामले की जांच करें।

यह बहुत अजीब बात है कि पहली बार ऐसा हो रहा है, जब कोई विभाग रेड कर रहा हो और प्रदेश की मुख्यमंत्री खुद पुलिस कमिश्नर को लेकर रेड में बाधा डाल रही हों। जरूरी दस्तावेज मौजूद थे, जिन्हें ईडी की गिरफ्त से छुड़ाकर ले जाया गया। मामला बहुत गंभीर है। इसमें कई लूपहोल हैं। ममता बनर्जी इन दस्तावेज को सामने नहीं आने देना चाहतीं और शिकायत करके विक्टिम कार्ड खेल रही हैं।

Also Read : महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने काफिला रोककर की घायल व्यक्ति की मदद

टीएमसी सांसदों के प्रदर्शन पर भाजपा सांसद ने कहा कि यह राजनीतिक नौटंकी है। ममता बनर्जी के इशारे पर उनके सांसदों ने प्रदर्शन किया। कोई समस्या है तो समय लीजिए और अपनी बात गृहमंत्री तक रखिए।

समाजवादी पार्टी का जिक्र करते हुए सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि सपा अपने राजनीतिक हित को साधने की कोशिश कर रही है। जिस तरह से पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया, समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया। मुझे लगता है कि सपा का कानून व्यवस्था में विश्वास नहीं है।

लैंड फॉर जॉब्स मामले पर भाजपा सांसद ने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए थे, उसका मतलब है कि जांच एजेंसी के पास पक्के सबूत मौजूद थे। उन्हीं पक्के सबूतों के आधार पर ही यह सारी कार्रवाई की गई है। जिनके खिलाफ सबूत नहीं थे, उन्हें कोर्ट ने जमानत दे दी है। लेकिन जमानत मिलने का यह मतलब नहीं है कि वे आरोपों से पूरी तरह बरी हो गए हैं। हमारी न्याय व्यवस्था बहुत निष्पक्षता के साथ काम कर रही है।

यूपी एसआईआर को लेकर भाजपा सांसद ने विपक्षी दलों को जवाब देते हुए कहा कि एसआईआर जहां भी हो रहे हैं, वोटर लिस्ट की हकीकत सामने आ रही है कि किस तरह से अवैध घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में बनाए रखा गया था। एसआईआर के जरिए सभी को निकाला जा रहा है। इससे विपक्ष को समस्या क्यों हो रही है?

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर लोगों की टिकी निगाह: सम्राट चौधरी

April 23, 2026

बिहार में भाजपा के नेतृत्व में पहली बार बनी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करने के बाद पटना में पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की है।   इसके बाद यह तय माना…

मध्य प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर के आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम: मोहन यादव

April 23, 2026

मध्य प्रदेश में पथ-विक्रेता स्ट्रीट वेण्डर के जीवन में बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि स्ट्रीट वेंडर को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाने का मौका दिया है।   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश ने देशभर में…

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रुकी, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

April 23, 2026

ईरान द्वारा दो जहाजों को जब्त करने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही ठप्प हो गई है, जिनमें एक गुजरात के कांडला बंदरगाह जा रहा था। इससे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा निर्यात इसी रास्ते से गुजरते हैं।  इसका असर…

योगी सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत

April 23, 2026

असमय हुई बारिश से प्रभावित गेहूं की फसल को देखते हुए सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद अब शिथिल मानकों के साथ की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को नुकसान से बचाना और उन्हें मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने से रोकना है।   सरकार…

पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 और तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान

April 23, 2026

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। इसी बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया…

logo