अंडर-19 वनडे: वैभव सूर्यवंशी का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विस्फोटक शतक, लगाए 10 छक्के

Categorized as समाचार

भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीमों के बीच बुधवार को सीरीज का तीसरा वनडे खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। वैभव ने अपनी पारी में चौके से ज्यादा छक्के लगाए। 

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी आए। आरोन जहां पारी को धीमी गति से संवार रहे थे, वहीं वैभव ने एक बार फिर विस्फोटक अंदाज दिखाते हुए शतक लगाया। 

वैभव और आरोन ने पहले विकेट के लिए 25.4 ओवर में 227 रन की साझेदारी की। वैभव 74 गेंद पर 10 छक्के और 9 चौकों की मदद से 127 रन की पारी खेलकर आउट हुए। सूर्यवंशी ने अपना शतक 63 गेंदों पर पूरा किया।  

Also Read : 3 बार के एशियन गेम्स मेडलिस्ट जिन्सन जॉनसन ने संन्यास का ऐलान किया

रिपोर्ट लिखे जाने तक आरोन जॉर्ज ने भी अपना शतक पूरा कर लिया था। जॉर्ज 102 गेंद पर 16 चौकों की मदद से 115 रन बनाकर खेल रहे थे। 

भारत का स्कोर 33 ओवर में 1 विकेट पर 270 रन था। आरोन के साथ वेदांत त्रिवेदी 23 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद थे। 

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में भी मात्र 24 गेंद पर 10 छक्के और एक चौका लगाते हुए 68 रन की पारी खेली थी।  

साल 2025 में आईपीएल में डेब्यू के बाद से वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में हैं। वैभव ने हर फॉर्मेट में हर स्तर पर विस्फोटक शतकीय पारियां खेल क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। आईपीएल में सिर्फ 35 गेंद पर शतक लगाने वाले वैभव ने भारतीय अंडर-19 टीम की तरफ से खेलते हुए पूर्व में भी शतक लगाए हैं। पिछले एक साल में वैभव ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाने लगा है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo