ट्रंप के बयान पर कांग्रेस ने मोदी का मजाक बनाया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक बनाया है। कांग्रेस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के जरिए बनाया गया एक वीडियो जारी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी 43 सेकेंड के इस वीडियो का कैप्शन है ‘मोदी के डर का खामियाजा देश भुगत रहा है’।

कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो में मोदी और ट्रंप को कॉल पर बात करते हुए दिखाया गया है। कॉल शुरू होती है तो इसमें प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से कहते हैं, ‘हैलो, ट्रंप जी, कैसे हो आप’? जवाब में ट्रंप बोलते हैं, ‘मोदी मैं तुमसे नाराज हूं’। आगे मोदी कहते हैं, लेकिन ट्रंप आप नाराज क्यों हैं? जैसा जैसा आपने बोला मैंने वैसा ही किया… सीजफायर कराया, रुस से तेल लेना कम कर दिया’।

इसके जवाब में ट्रंप कहते हैं, तुम जानते हो मुझे खुश करना तुम्हारे लिए कितना जरूरी है। अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी तो, मैं टैरिफ बढ़ा दूंगा’। इस पर मोदी कहते हैं, नहीं मालिक जैसा जैसा बोलेंगे मैं वैसा-वैसा करूंगा। जनता पर बोझ लाद दूंगा। बस आप मुझसे खुश हो जाएं और कुछ नहीं चाहिए’।

गौरतलब है कि एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के रुस से तेल आयात कम करने को लेकर बयान दिया था। ट्रंप ने पांच जनवरी को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि भारत ने यह फैसला उन्हें खुश करने के लिए लिया। ट्रंप ने मोदी के लिए कहा, ‘वे मुझे खुश करना चाहते थे। प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वह जानते थे कि मैं खुश नहीं था, इसलिए मुझे खुश करना जरूरी था। हम व्यापार करते हैं और उन पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं’।


Previous News Next News

More News

पीएम की कथनी और पार्टी की करनी

August 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौ दिन में पांचवा वीडियो अपलोड किया है। पहले चार वीडियो को 90 करोड़ व्यूज मिले थे। ऐसा दिखाया जा रहा है कि ये वीडियो प्रधानमंत्री अपने मोबाइल से बना कर डाल रहे हैं। इसका मकसद ‘जेन जी’ यानी 14 से 29 साल की उम्र के…

चढ़ावा चोरी का नाटक फायदा करेगा या नुकसान

August 2, 2026

संसद के मानसून सत्र में दो स्तर पर राजनीतिक लड़ाई चल रही है। एक लड़ाई केंद्र सरकार और एनडीए बनाम विपक्ष की है। दूसरी लड़ाई विपक्ष के अंदर है। विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ स्कोर करने की संभावना तलाश रही हैं। तभी राहुल गांधी ने जब पेपर लीक को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया…

जंतर मंतर के बाद क्या झारखंड की बारी

August 2, 2026

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने और प्रदर्शन के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब किसकी बारी होगी। पहले ऐसा लग रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता बिहार जाएंगे क्योंकि अभिजीत दिपके ने कह दिया था कि वे दो दिन में बिहार पहुंचेंगे। कुछ लोग मांग कर रहे थे कि…

उपेंद्र कुशवाहा का ध्यान रखने की मजबूरी

August 2, 2026

सोचें, भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज के सबसे बड़े नेता हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी भी पार्टी के कुशवाहा नेता का कोई भविष्य नहीं बचा। राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने जाकर सम्राट चौधरी को गुलदस्ता दिया। इसके बावजूद भाजपा को उपेंद्र…

हिंदुओं को आखिर करना क्या है?

August 2, 2026

यह कंफ्यूजन इस बात से पैदा हुआ है कि दिल्ली में राज्य सरकार ने महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने की जो लक्ष्मी योजना शुरू की है उसमें एक प्रावधान किया गया है कि जिन महिलाओं के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं…

logo