ममदानी के बाद खालिद के लिए आठ सांसदों की अपील

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के बाद अब अमेरिका के आठ सांसदों ने भारत में जेल में बंद छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता खालिद उमर के लिए अपील जारी की है। इससे पहले ममदानी की एक चिट्ठी सामने आई, जिसमें उन्होंने उमर की तारीफ करते हुए उनके लिए चिंता जताई है। असल में पिछले दिनों उमर खालिद के माता, पिता अमेरिका में थे और उन्होंने ममदानी से मुलाकात की थी। इस दौरान ममदानी ने उन्हें हाथ से लिखी एक चिट्ठी दी, जो अब सामने आई है।

गौरतलब है कि जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद पर दिल्ली दंगों के सिलसिले में यूएपीए के तहत मामला चल रहा है। एक जनवरी 2026 को मेयर पद की शपथ लेने के बाद ममदानी की चिट्ठी सामने आई है। इसमें ममदानी ने उमर के लिए एकजुटता और समर्थन जताया। ममदानी ने लिखा है, “डियर उमर, मैं अक्सर तुम्हारे उन शब्दों को याद करता हूं, जिनमें तुमने कड़वाहट को खुद पर हावी न होने देने की बात कही थी। तुम्हारे माता-पिता से मिलकर खुशी हुई। हमें तुम्हारी चिंता है”।

इस चिट्ठी के बाद अब आठ अमेरिकी सांसद खालिद के समर्थन में आ गए हैं। सांसदों ने भारतीय सरकार से अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार खालिद के केस की सुनवाई करने की मांग करते हुए एक चिट्ठी लिखी है। अमेरिकी डेमोक्रेट सांसद डेमोक्रेट जिम मैकगवर्न ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में उन्होंने उमर खालिद के माता, पिता से मुलाकात की थी। मैकगवर्न ने आगे कहा कि खालिद को भारत में बिना मुकदमे के पांच साल से अधिक समय से जेल में रखा गया है। उन्होंने खालिद को जमानत देने और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार और समय पर सुनवाई की मांग की।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo