बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति और पति जियाउर रहमान के बगल में सुपुर्द-ए-खाक होंगी खालिदा जिया

Categorized as समाचार

बांग्लादेश की पूर्व और प्रथम महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 30 दिसंबर 2025 को निधन हो गया। बेगम खालिदा लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। खालिदा जिया को आज राष्ट्रीय संसद भवन के दक्षिण प्लाजा में नमाज-ए-जनाजा के बाद ढाका के शेर-ए-बांग्ला नगर में उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बगल में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

वहीं खालिदा जिया के जनाजे में अन्य देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। द डेली स्टार के अनुसार, पार्टी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने जानकारी दी है कि बैतुल मुकर्रम नेशनल मस्जिद के खतीब जिया के जनाजे का नेतृत्व करेंगे। वहीं बीएनपी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य नजरुल इस्लाम खान कार्यवाही का संचालन करेंगे।

उन्होंने शामिल होने वाले सभी लोगों से जनाजा और दफनाने के दौरान सख्त अनुशासन बनाए रखने की अपील की। बीएनपी नेता ने सभी से यह भी अपील की कि वे दुआ करें कि अल्लाह जिया परिवार, खासकर उनके बेटे और पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान को यह दुख सहने और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की ताकत दे।

बांग्लादेश के बीएसएस मीडिया के अनुसार, नेपाल के विदेश मंत्री बाला नंद शर्मा खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज रात ढाका पहुंचेंगे। नेपाल के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि यह दौरा नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर अपने तीन कार्यकाल के दौरान नेपाल-बांग्लादेश रिश्तों को मजबूत करने में दिवंगत नेता के योगदान के लिए नेपाल के गहरे सम्मान को दिखाता है।

Also Read : इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौत पर तीन अफसरों पर कार्रवाई

भारत से विदेश मंत्री एस. जयशंकर खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होंगे। इसके अलावा पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

यूएनबी मीडिया के अनुसार जिया के पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह एवरकेयर अस्पताल से तारिक रहमान के घर गुलशन एवेन्यू वाले घर ले जाया गया। खालिदा जिया का शव लाल और हरे रंग के राष्ट्रीय झंडे में लिपटा हुआ एक फ्रीजर-वैन सुबह करीब 8:55 बजे हॉस्पिटल से निकला और करीब 9:16 बजे तारिक के घर पहुंचा।

इससे पहले, शव को गुलशन ले जाने से पहले रात भर हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखा गया था। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तारिक रहमान के गुलशन वाले घर और उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

गुलशन घर से खालिदा का पार्थिव शरीर राष्ट्रीय संसद के दक्षिण प्लाजा ले जाया जाएगा और दोपहर 2:00 बजे उनकी नमाज-ए-जनाजा होगी। जनाजा के बाद, उन्हें ढाका के शेर-ए-बांग्ला नगर में जिया उद्यान में उनके पति जियाउर रहमान की कब्र के पास दफनाया जाएगा।

बता दें, खालिदा जिया को 23 नवंबर को एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह फेफड़े और हृदय के इन्फेक्शन से भी जूझ रही थी। बीच में उन्हें बेहतर इलाज के लिए विदेश एयरलिफ्ट करने की कोशिश भी की गई, लेकिन जिया की हालत इतनी अच्छी नहीं थी कि उन्हें हवाई सफर के लिए भेजा जा सके। एक महीने से ज्यादा समय तक इलाज के बाद 30 दिसंबर, मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे उनका निधन हो गया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo