बांग्लादेश ने अपने उच्चायुक्त को ढाका बुलाया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश में बने तनाव के बीच बांग्लादेश ने नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायुक्त को ढाका बुला लिया है। खबरों के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के बुलावे पर एम रियाज हमीदुल्लाह सोमवार देर रात ढाका पहुंच गए। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रथोम आलो ने विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, हमीदुल्लाह को हालिया घटनाक्रम और भारत व बांग्लादेश के रिश्तों पर चर्चा के लिए बुलाया गया है। हालांकि, सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उच्चायुक्त को किस लिए बुलाया गया है और किन मसलों पर बातचीत होगी। गौरतलब है कि भारत ने कम से कम दो बार बांग्लादेश के उच्चायुक्त को बुला कर वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मामले में आपत्ति जताई थी। विदेश मंत्रालय ने 26 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बांग्लादेश की घटनाओं पर चिंता जताई थी और कहा था कि ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


Previous News Next News

More News

पीएम की कथनी और पार्टी की करनी

August 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौ दिन में पांचवा वीडियो अपलोड किया है। पहले चार वीडियो को 90 करोड़ व्यूज मिले थे। ऐसा दिखाया जा रहा है कि ये वीडियो प्रधानमंत्री अपने मोबाइल से बना कर डाल रहे हैं। इसका मकसद ‘जेन जी’ यानी 14 से 29 साल की उम्र के…

चढ़ावा चोरी का नाटक फायदा करेगा या नुकसान

August 2, 2026

संसद के मानसून सत्र में दो स्तर पर राजनीतिक लड़ाई चल रही है। एक लड़ाई केंद्र सरकार और एनडीए बनाम विपक्ष की है। दूसरी लड़ाई विपक्ष के अंदर है। विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ स्कोर करने की संभावना तलाश रही हैं। तभी राहुल गांधी ने जब पेपर लीक को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया…

जंतर मंतर के बाद क्या झारखंड की बारी

August 2, 2026

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने और प्रदर्शन के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब किसकी बारी होगी। पहले ऐसा लग रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता बिहार जाएंगे क्योंकि अभिजीत दिपके ने कह दिया था कि वे दो दिन में बिहार पहुंचेंगे। कुछ लोग मांग कर रहे थे कि…

उपेंद्र कुशवाहा का ध्यान रखने की मजबूरी

August 2, 2026

सोचें, भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज के सबसे बड़े नेता हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी भी पार्टी के कुशवाहा नेता का कोई भविष्य नहीं बचा। राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने जाकर सम्राट चौधरी को गुलदस्ता दिया। इसके बावजूद भाजपा को उपेंद्र…

हिंदुओं को आखिर करना क्या है?

August 2, 2026

यह कंफ्यूजन इस बात से पैदा हुआ है कि दिल्ली में राज्य सरकार ने महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने की जो लक्ष्मी योजना शुरू की है उसमें एक प्रावधान किया गया है कि जिन महिलाओं के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं…

logo