पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के घर पर हमले की खबरों पर चिंता जताई

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के घर को निशाना बनाए जाने की खबरों पर फिक्र जाहिर की है। पीएम मोदी ने मंगलवार को शांति की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह के विवाद को कूटनीतिक तरीके से ही हल किया जाना चाहिए। रूस ने दावा किया है कि 91 यूक्रेनी ड्रोन ने मास्को के उत्तर में नोवगोरोड क्षेत्र में पुतिन के आवास पर हमले की कोशिश की थी।

प्रधानमंत्री ने आज रूसी संघ के राष्ट्रपति के घर को निशाना बनाने की खबरों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने एक्स पोस्ट पर ऐसे किसी भी हमले को गलत बताया। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि दुश्मनी खत्म करने और स्थाई शांति पाने के लिए चल रहे डिप्लोमैटिक प्रयास ही सबसे सही रास्ता हैं। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से इन कोशिशों पर ध्यान देने और ऐसे किसी भी काम से बचने की अपील की जो उन्हें कमजोर कर सकता है।

Also Read : उत्तराखंड बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा: “रूसी संघ के राष्ट्रपति के घर को निशाना बनाने की खबरों से बहुत चिंतित हूं। दुश्मनी खत्म करने और शांति पाने के लिए चल रहे कूटनीतिक प्रयास ही सबसे सही रास्ता हैं। हम सभी संबंधित पक्षों से इन कोशिशों पर ध्यान देने और ऐसे किसी भी काम से बचने की अपील करते हैं जो उन्हें कमजोर कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने टेलीविजन बयान में कहा कि रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि को लंबी दूरी के 91 ड्रोन से हमला किया गया, हालांकि उससे कोई नुकसान नहीं हुआ। सभी ड्रोन को मार गिराया गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि रूस उचित समय पर जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

यूक्रेन ने ऐसे किसी भी हमले की खबर से इनकार किया है। रूसी मीडिया के मुताबिक, ‘क्रेमलिन’ के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने राष्ट्रपति ट्रंप को इससे अवगत कराया तो वो “स्तब्ध रह गए थे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo