ममता ने रखी सबसे बड़े दुर्गा मंदिर की नींव

Categorized as समाचार

कोलकाता। दीघा में जगन्नाथ धाम की स्थापना के बाद अब पश्चिम बंगाल में मां दुर्गा का सबसे बड़ा मंदिर बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को इसकी आधारशिला रखी। इस मौके पऱ उन्होंने अपने ऊपर लगे तुष्टिकरण के आरोपों का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा, ‘कई लोग कहते हैं कि मैं तुष्टीकरण कर रही हूं लेकिन मैं सेकुलर हूं और सभी धर्मों में विश्वास करती हूं। मुझे बंगाल से प्यार है, मुझे भारत से प्यार है। यही हमारी विचारधारा है’।

गौरतलब है कि भाजपा ममता बनर्जी के ऊपर मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप लगाती है। हालांकि ममता ने भाजपा का नाम नहीं लिया। ममता ने कहा, ‘जब मैं गुरुद्वारे जाती हूं तो आप कुछ नहीं कहते, लेकिन जब मैं ईद के कार्यक्रम में जाती हूं तो मेरी आलोचना करने लगते हैं। यह ठीक नहीं है’। इससे पहले ममता ने कोलकाता के न्यू टाउन में देवी दुर्गा को समर्पित एक सांस्कृतिक परिसर और दुर्गा आंगन की आधारशिला रखी। यह मंदिर 232 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।

ममता ने अपने भाषण में कहा कि हर व्यक्ति का अपना लोकतांत्रिक अधिकार है। ममता ने कहा, ‘मैं केंद्र सरकार से गंगासागर में एक पुल बनवाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब मैं इसे खुद बनवाऊंगी। मैं पांच जनवरी को शिलान्यास करूंगी और अगले दो सालों में पुल जनता के लिए तैयार हो जाएगा। जनवरी के दूसरे हफ्ते में हम सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर का शिलान्यास करने जा रहे हैं’। ममता बनर्जी ने अपने भाषण में राज्य में चल रही एसआईआर की प्रक्रिया पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है और जानमाल का नुकसान भी हो रहा है।


Previous News Next News

More News

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर लोगों की टिकी निगाह: सम्राट चौधरी

April 23, 2026

बिहार में भाजपा के नेतृत्व में पहली बार बनी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करने के बाद पटना में पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की है।   इसके बाद यह तय माना…

मध्य प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर के आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम: मोहन यादव

April 23, 2026

मध्य प्रदेश में पथ-विक्रेता स्ट्रीट वेण्डर के जीवन में बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि स्ट्रीट वेंडर को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाने का मौका दिया है।   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश ने देशभर में…

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रुकी, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

April 23, 2026

ईरान द्वारा दो जहाजों को जब्त करने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही ठप्प हो गई है, जिनमें एक गुजरात के कांडला बंदरगाह जा रहा था। इससे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा निर्यात इसी रास्ते से गुजरते हैं।  इसका असर…

योगी सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत

April 23, 2026

असमय हुई बारिश से प्रभावित गेहूं की फसल को देखते हुए सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद अब शिथिल मानकों के साथ की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को नुकसान से बचाना और उन्हें मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने से रोकना है।   सरकार…

पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 और तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान

April 23, 2026

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। इसी बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया…

logo