सेंगर के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। उन्नाव की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के दोषी भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है और देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में मेट्रो में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सेंगर को जमानत देने के फैसले को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर भी शुक्रवार को प्रदर्शन हुआ। सोशल मीडिया में हाई कोर्ट के फैसले की जम कर आलोचना हो रही है और उन्नाव की रेप पीड़ित के लिए न्याय की मांग तेज हो रही है।

कुलदीप सिंह सेंगर की सजा सस्पेंड होने और जमानत दिए जाने के खिलाफ शुक्रवार को पीड़ित परिवार और महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सेंगर को किसी भी हालत में राहत नहीं मिलनी चाहिए। न्याय के लिए वे सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगी। पीड़ित की मां ने कहा, ‘सेंगर की बेल रिजेक्ट होनी चाहिए। हम लोग इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हमारा हाईकोर्ट से भरोसा उठ गया है’। उन्होंने अपने पति की हिरासत में मौत का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘मेरे पति की हत्या के दोषी को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए’। गौरतलब है कि इस मामले में सेंगर को 10 साल की सजा हुई है और उस मामले में भी जमानत पर फैसला आना है।

बहरहाल, शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी। पुलिस ने कहा कि अदालत के सामने प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। हालांकि प्रदर्शनकारी वहां डटे रहे। हाई कोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर रहीं सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने कहा कि वे उन्नाव रेप विक्टिम के लिए इंसाफ की मांग करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट आई हैं। भयाना ने कहा, ‘यहीं से सेंगर की सजा निलंबित हुई। अब जहां से अन्याय हुआ, वहीं तो न्याय मांगने आएंगे। हमारी अपील है कि हमारी बेटी के साथ हुआ अन्याय रद्द किया जाए। हम जो पिटीशन फाइल करने वाले हैं, उस पर तुरंत सुनवाई हो। अगर हमें इंसाफ नहीं मिला तो हम प्रदर्शन करेंगे’।

इस मामले में दिल्ली यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो में विरोध जताया। हाथ में पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा का पूर्व एमएलए कुलदीप सेंगर दोषी है, उसे बेल मिल गई है। लोगों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ज्यादा से विरोध जताकर इस पीड़िता का समर्थन करना चाहिए। गौरतलब है कि उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा दिल्ली हाई कोर्ट ने निलंबित करके जमानत दे दी थी।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo