राजस्थान के चौमूं में मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर बवाल, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

Categorized as समाचार

राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में शुक्रवार सुबह एक मस्जिद के बाहर लोहे की रेलिंग लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद दंगाईयों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।

यह घटना सुबह करीब 3 बजे चौमूं बस स्टैंड के पास हुई। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिंसा में छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर पुलिसकर्मियों को सिर में चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पथराव के दौरान कई पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवाद मस्जिद के पास सड़क किनारे रखे पत्थरों को हटाने से जुड़ा था।

गुरुवार शाम को एक खास समुदाय के सदस्यों और पुलिस प्रशासन के बीच एक बैठक हुई, जिसमें समुदाय ने स्वेच्छा से पत्थर हटाने पर सहमति जताई। हालांकि, पत्थर हटाए जाने के बाद, कुछ लोगों ने मस्जिद के पास एक बाउंड्री बनाने के लिए लोहे की रेलिंग लगाना शुरू कर दिया, जिससे नया तनाव पैदा हो गया। इसके बाद जब पुलिस ने दखल देने की कोशिश की, तो भीड़ के एक हिस्से ने कथित तौर पर पथराव किया।

Also Read : गुजरात के कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

स्थिति बिगड़ने पर, चौमूं, हरमाड़ा, विश्वकर्मा और दौलतपुरा सहित कई पुलिस स्टेशनों से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। भीड़ को तितर-बितर करने और आगे हिंसा को रोकने के लिए, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सुबह तक स्थिति को काबू में कर लिया गया था। पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरे चौमूं में फ्लैग मार्च किया। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर डॉ. राजीव पचार, डीसीपी पश्चिम हनुमान प्रसाद, और अतिरिक्त डीसीपी राजेश गुप्ता, जयपुर के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति पर नज़र रखने के लिए मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इलाके में फिलहाल शांति है। पथराव में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए तलाशी अभियान जारी है। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि लोकल इलाके में इंटरनेट सर्विस चालू है। अभी तक इंटरनेट सर्विस चालू है और स्थिति कंट्रोल में है। हालांकि, व्हाट्सएप सर्विस और बल्क मैसेज सर्विस बंद कर दी गई हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर लोगों की टिकी निगाह: सम्राट चौधरी

April 23, 2026

बिहार में भाजपा के नेतृत्व में पहली बार बनी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करने के बाद पटना में पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की है।   इसके बाद यह तय माना…

मध्य प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर के आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम: मोहन यादव

April 23, 2026

मध्य प्रदेश में पथ-विक्रेता स्ट्रीट वेण्डर के जीवन में बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि स्ट्रीट वेंडर को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाने का मौका दिया है।   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश ने देशभर में…

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रुकी, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

April 23, 2026

ईरान द्वारा दो जहाजों को जब्त करने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही ठप्प हो गई है, जिनमें एक गुजरात के कांडला बंदरगाह जा रहा था। इससे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा निर्यात इसी रास्ते से गुजरते हैं।  इसका असर…

योगी सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत

April 23, 2026

असमय हुई बारिश से प्रभावित गेहूं की फसल को देखते हुए सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद अब शिथिल मानकों के साथ की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को नुकसान से बचाना और उन्हें मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने से रोकना है।   सरकार…

पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 और तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान

April 23, 2026

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। इसी बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया…

logo