ढाका में भारतीय उच्चायुक्त तलब

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले और उनके घरों को निशाना बनाने की घटनाओं के विरोध में भारत के कई शहरों में प्रदर्शन हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश उच्चायोग और उसके वाणिज्य दूतावासों को निशाना बनाया। इन प्रदर्शनों को लेकर ढाका में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत के उच्चायुक्त को तलब किया और आपत्ति दर्ज कराई। इससे पहले नई दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायोग के पास प्रदर्शन को लेकर ढाका की मीडिया ने कहा था कि भारत में उसके राजनयिक सुरक्षित नहीं हैं। भारत ने इन आरोपों को खारिज किया था।

गौरतलब है कि बांग्लादेश ने भारत में अपने वीजा केंद्र बंद कर दिए हैं। भारत ने भी बांग्लादेश के चिटगांव में अपना वीजा सेंटर बंद कर दिया है। बहरहाल, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में हुए प्रदर्शन को लेकर ढाका ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया और नई दिल्ली व सिलीगुड़ी में हुए प्रदर्शनों पर आपत्ति दर्ज कराई। बांग्लादेश ने कहा कि यह हिंसा और डराने, धमकाने की घटनाएं अस्वीकार्य हैं। ऐसे कृत्य न सिर्फ राजनयिक कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं, बल्कि आपसी सम्मान, शांति और सहिष्णुता जैसे मूल्यों को भी कमजोर करते हैं।

विदेश मंत्रालय के जानकार सूत्रों के मुताबिक, प्रणय वर्मा को भारत में बांग्लादेश के राजनयिक मिशनों की सुरक्षा स्थिति को लेकर बुलाया गया। उनसे कहा गया कि सभी दूतावासों और संबंधित ठिकानों की सुरक्षा कड़ी की जाए। बांग्लादेश ने आरोप लगाया कि भारत में रहकर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना लगातार ऐसे बयान दे रही हैं, जिन्हें बांग्लादेश भड़काऊ मानता है। बांग्लादेश ने 10 दिन में दूसरी बार भारत के राजनयिकों को तलब कर विरोध दर्ज कराया।

इससे पहले बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या और दूसरे हिंदुओं पर हमले के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने देश भर में प्रदर्शन किया। मंगलवार की सुबह विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। दिल्ली के अलावा उन्होंने मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, भोपाल और जम्मू में रैली निकालकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। गौरतलब है कि बांग्लादेश में 18 दिसंबर की रात हिंदू युवक दीपू चंद्र की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई थी।


Previous News Next News

More News

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर लोगों की टिकी निगाह: सम्राट चौधरी

April 23, 2026

बिहार में भाजपा के नेतृत्व में पहली बार बनी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करने के बाद पटना में पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की है।   इसके बाद यह तय माना…

मध्य प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर के आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम: मोहन यादव

April 23, 2026

मध्य प्रदेश में पथ-विक्रेता स्ट्रीट वेण्डर के जीवन में बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि स्ट्रीट वेंडर को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाने का मौका दिया है।   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश ने देशभर में…

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रुकी, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

April 23, 2026

ईरान द्वारा दो जहाजों को जब्त करने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही ठप्प हो गई है, जिनमें एक गुजरात के कांडला बंदरगाह जा रहा था। इससे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा निर्यात इसी रास्ते से गुजरते हैं।  इसका असर…

योगी सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत

April 23, 2026

असमय हुई बारिश से प्रभावित गेहूं की फसल को देखते हुए सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद अब शिथिल मानकों के साथ की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को नुकसान से बचाना और उन्हें मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने से रोकना है।   सरकार…

पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 और तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान

April 23, 2026

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। इसी बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया…

logo