ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों पर हमला, 12 की मौत

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। यहूदी एक बार फिर आतंकवादियों का निशाना बने हैं। इस बार ऑस्ट्रेलिया में उनके ऊपर हमला हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर रविवार को दो हमलवारों ने अंधाधुंध फायरिंग की। बाद में ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया। इस गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हुए हैं। समुद्र तट पर मौजूद एक साहसी व्यक्ति ने एक हमलावर को पकड़ कर उसके हाथ से बंदूक छीन ली। दोनों हमलावरों को गोली लगी है, जिसमें से एक की मौत हो गई है।

हमले के समय इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन भी बॉन्डी बीच पर मौजूद थे। वे इस गोलीबारी में बाल बाल बचे हैं। उन्होंने एक रेस्तरां में छिपकर जान बचाई। वॉन ने बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘बॉन्डी में एक रेस्टोरेंट के अंदर बंद रहना बहुत डरावना था। अब मैं सुरक्षित घर पहुंच गया हूं। आतंकियों का सामना करने वाले इमरजेंसी स्टाफ्स का बहुत बहुत धन्यवाद। इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं’। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को चौंकाने वाला और बहुत दुखद बताया है।

एक हमलावर की पहचान नावीद अकरम के रूप में हुई है। उसका ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, जिसके मुताबिक उसकी उम्र 24 साल है। बताया जा रहा है कि वह राजमिस्त्री का काम करता था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस की कार्रवाई में मारा गया आतंकी नवीद या नहीं। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों की गिरफ्तारी सीधे तौर पर गोलीबारी के हमले से जुड़ी हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों ने हमलावरों को सिर्फ शरण दी थी या साजिश में भी उनकी भूमिका थी। उनसे पूछताछ की जा रही है।

हमले के बाद देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि यहूदी लोगों पर किया गया हमला, हर ऑस्ट्रेलियाई नागरिक पर किया गया हमला है। उन्होंने कहा, ‘आज रात हर ऑस्ट्रेलियाई मेरी तरह ही इस हमले से गहरे सदमे में है, क्योंकि यह हमारे जीवन जीने के तरीके पर हमला है’। अल्बनीज ने कहा, ‘हमारे देश में नफरत, हिंसा और आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। मैं साफ कहना चाहता हूं कि हम इसे पूरी तरह खत्म करेंगे’। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर सहित दुनिया भर के नेताओं ने इस घटना पर दुख जताया है और उसकी निंदा की है।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo