खड़गे, राहुल को राजकीय भोज में नहीं बुलाया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से पहले राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयान से शुरू हुआ विवाद पुतिन की वापसी तक जारी रहा। शुक्रवार को राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से राजकीय भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें संसद के दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष यानी मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को नहीं बुलाया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार विदेशी मेहमानों को विपक्ष के नेता से नहीं मिलने दे रही है।

शुक्रवार को राजकीय भोज में खड़गे और राहुल गांधी को नहीं बुलाने का विवाद इसलिए भी बढ़ गया क्योंकि सरकार की ओर से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर को इसमें बुलाया गया। नयोता मिलने के बारे में पूछे जाने पर शशि थरूर ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि निमंत्रण किस आधार पर दिए जाते हैं, लेकिन मैं इस कार्यक्रम में जरूर जाऊंगा। हालांकि, विपक्ष के नेताओं को नहीं बुलाना ठीक बात नहीं है’। बताया जा रहा है कि संसद में विदेश मामलों की समिति का अध्यक्ष होने के नाते शशि थरूर को बुलाया गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से थरूर कांग्रेस से अलग राय प्रस्तुत कर रहे हैं और सरकार का समर्थन कर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo